एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2024: हरिद्वार में ठंड पर भारी पड़ी आस्था, मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Haridwar News: मकर संक्रांति के अवसर हरिद्वार के गंगा घाटों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. गिरते तापमान के बीच श्रद्धालुओं में जोश देखा गया. आज के दिन गंगा स्नान विशेष महत्व है.

Haridwar News: हिंदू धर्म में सू्र्य देवता की उपासना से जुड़े कई प्रमुख त्योहारों को मनाने की परंपरा है. मकर संक्रांति भी इन्हीं में से एक है. शास्त्रों में मकर संक्रांति के दिन स्नान, ध्यान और दान के विशेष महत्व का वर्णन किया गया है. मकर संक्रांति से शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों से रोक हट जाती हैं. आज देशभर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हरिद्वार में गंगा घाटों में सुबह से श्रद्धालु के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का शास्त्रों में विशेष महत्व बताया गया है. इसके अलावा खरमास का भी आज से समानप हो जाता है.

मकर संक्रांति स्नान के मौके पर धर्मनगरी हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालु माँ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. आज ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण हो रहे है. मकर संक्रांति स्नान पर कड़कड़ाती ठंड के बावजूद श्रद्धालु स्नान कर माँ गंगा से मोक्ष की कामना कर रहे हैं. दिन बढ़ने पर श्रद्धालुओं की संख्या में भी खासी बढ़ोतरी देखने को मिली.

गंगा स्नान का है विशेष महत्व 
हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मकर सक्रांति पर गंगा स्नान कर दान पुण्य करने का विशेष महत्व रहता हैं. मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. इसके साथ माँ गंगा में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. हरिद्वार में भी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई हैं और अपने मनोरथ की कामना की.

वाराणसी-प्रयागराज में किया गंगा स्नान
इधर, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और प्रयागराज में भी श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंच कर आस्था डुबकी लगाई. साथ ही अपने मनोरथ की कामना भगवान से की है. तड़के से गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था. मान्यता है कि आज के दिन गंगा स्नान करने से सभी मनोरथ पूरे होते हैं. कड़-कड़ाती ठंड में श्रद्धालुओं के जोश में कोई कमी नहीं दिखी.

ये भी पढ़ें: Ramlala Pran Pratishtha: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में मायावती जाएंगी या नहीं? बाबरी मस्जिद का जिक्र कर दिया ये जवाब

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget