एक्सप्लोरर

Mainpuri News: मैनपुरी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया, अस्पताल में हुई मौत

Mainpuri News: आरोपी अंकित लोधी अक्सर लड़की के साथ छेड़छाड़ किया करता था. वो पिछले छह महीने से उसे परेशान कर रहा था. मंगलवार को वो मौका देखते ही उसके घर में घुसा और छेड़खानी करने लगा.

Mainpuri Girl Brunt Alive: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने पड़ोस में रहने वाली किशोरी पर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे वो बुरी तरह झुलस गई. घटना के वक्त लड़की अपने घर में छोटे भाई के साथ थी. चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और उसे पास के जिला अस्पताल ले गआ, जहां से उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया गया. जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई. 

ये दर्दनाक घटना थाना कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र ग्राम नगला पजावा की है. जहां रहने वाले राजेश कुमार लोधी की 15 साल नाबालिग बेटी शिल्पी को पड़ोस में रहने वाला 22 साल अंकित पिछले 6 महीनों से परेशान कर रहा था. आए दिन वो उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा था. लड़की समाज में बदनामी के डर से दबी जुबान में उसका विरोध करती थी लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. 

घर में घुसकर लड़की को जिंदा जलाया

मंगलवार की दोपहर 12 बजे अंकित एक बार फिर से उस लड़की के घर में घुस आया. लड़की के परिजन उस वक्त पड़ोस के घर में बैठे हुए थे. लड़की के साथ उसका छोटा भाई घर पर मौजूद थी. इसके बाद वो आरोपी किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा, लड़की ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर डीजल का तेल डाल दिया और आग लगा दी.

इलाज के दौरान हुई मौत

किशोरी के शरीर में आग लगते ही वह चीख-पुकार करने लगी तो वहीं मौजूद छोटे भाई ने भी चिल्लाना शुरू कर दिया जिसके बाद आरोपी अंकित वहां से भाग गया. घर से चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस में बैठे माता-पिता और अन्य लोग भी घर में पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, लड़की करीब 90 फीसद तक जल चुकी थी. परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav Results: 2024 से पहले बीजेपी के लिए बुरी खबर, जीत के बावजूद निकाय चुनाव के ये आंकड़े कर देंगे परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget