एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: 'हम पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, वोटर्स में डर बनाने की हो रही कोशिश', शिवपाल यादव का आरोप

UP News: बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी.

Mainpuri Bypoll: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी (Mainpuri) संसदीय क्षेत्र में सोमवार को होने वाले उपचुनाव के मतदान से एक दिन पूर्व रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके साथ रहने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन (Drone) का इस्तेमाल किया जा रहा है.

सरकार के इशारे पर काम कर रहा पुलिस प्रशासन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर मेरे और मेरे कार्यालय तथा परिवार पर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है यह निजता के अधिकार का सीधा उल्लंघन है, लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है. उन्होंने कहा कि पांच दिसम्बर को मैनपुरी संसदीय सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में पुलिस प्रशासन सरकार के इशारे पर बीजेपी के लोगों के साथ नरमी और सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पिछले चार दिनों से सख्ती बरत रहा है.

शिवपाल बोले- मुझसे घर में घुसकर की जा रही गाली-गलौज
शिवपाल ने आरोप लगाया कि उनके घरों में घुसकर उनके साथ गाली-गलौज की जा रही है, उन्हें बेइज्जत और जबरन प्रताड़ित किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ''चुनाव डिंपल यादव के पक्ष में है लेकिन, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी रात हमारे कार्यकर्ताओं के आवास पर छापेमारी की है.''

मतदाताओं में भय का माहौल बनाने की कोशिश
उन्होंने कहा, ‘‘हम जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के संपर्क में हैं. हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और हमारे घर में रहने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है. एसएस मेमोरियल स्कूल, हमारा आवास, इटावा स्थित आवास और जहां हम रुके हैं, उन जगहों पर छापेमारी की जा रही है. यह निजता का उल्लंघन है.'

उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा करके भय का माहौल बनाने की कोशिश हो रही है ताकि मतदाता वोट न डाल पायें. उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पुलिस प्रशासन मतदान का प्रतिशत कम करने में लगा है, जबकि चुनाव आयोग अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रयासरत है. शिवपाल ने कहा कि पुलिस कार्यवाही का इस प्रकार का प्रयोग सरासर लोकतंत्र की हत्या है, लोकतंत्र पर सीधा प्रहार है. 

कल होगा मैनपुरी में मतदान
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी संसदीय सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना होगी. बीजेपी ने यहां रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है जबकि सपा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढ़ें:

Mainpuri Bypoll: बीजेपी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग गए शिवपाल यादव, कहा -'प्रशासन चला रहा अपना दमन चक्र'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने हर्रैया में सपा पर साधा निशाना
'बस्ती में बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे लोग, सैफई में...' सीएम योगी ने सपा पर साधा निशाना
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज
'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन बिल 2024', दानिश अंसारी के बयान से सियासी हलचल तेज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget