एक्सप्लोरर

Mainpuri Bypoll: बीजेपी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग गए शिवपाल यादव, कहा -'प्रशासन चला रहा अपना दमन चक्र'

शिवपाल यादव ने चुनाव आयोग को दूसरी बार चिट्ठी लिखी है.उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव को लेकर स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं.

UP News: प्रसपा नेता शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर मैनपुरी उपचुनाव (Mainpuri By-Election) में पार्टी के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया है. शिवपाल ने 2 दिसंबर को भी चिट्ठी लिखी थी और चुनाव आयोग को उस चिट्ठी की याद दिलाते हुए कहा है कि प्रशासन जसवंतनगर (Jaswantnagar) के चार ब्लॉक में अपना दमन चक्र निर्दयता और क्रूरता से लगातार चला रहा है.

शिवपाल यादव ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'मेरे द्वारा 2 दिसंबर को भेजे गए पत्र का संदर्भ लेने का कष्ट करें. इस चिट्ठी के माध्यम से मैंने आपका ध्यान मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 में इटावा के जिलाधिकारी, स्थानीय प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पक्षपातपूर्ण भूमिका की ओर आकर्षित कराया था. जिला प्रशासन इटावा द्वारा जसवंत नगर विधानसभा के आम जनमानस और जनिप्रतिनिधियों को बीजेपी के पक्ष में मतदान के लिए धमकाया जा रहा है. प्रशासन सपा कार्यकर्ताओं  और जनप्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया में उदासीन होने और मत न देने के लिए बाध्य कर रहा है. जसवंतनगर के ब्लॉक सैफई, जसवंतनगर, बसेहर और ताखा में प्रशासन अपना दमन चक्र निर्दयता और क्रूरता के साथ लगातार चला रहा है.' 

जसवंतनगर में पुलिसिया उत्पीड़न जारी - शिवपाल यादव

शिवपाल ने अपनी पिछली चिट्ठी में लिखा था कि जसवंतनगर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख, ब्लॉक प्रमुख पति, इटावा के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, जिला पंचायत सदस्य पति समेत कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं पर बीजेपी के समर्थन में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है. वहीं, शिवपाल ने रविवार की अपनी चिट्ठी में लिखा, 'यह बेहद दुख की बात है कि मेरे तमाम पत्र व्यवहार और सूचना देने के बावजूद जसवंतनगर में पुलिसिया उत्पीड़न जारी है. कल देर शाम से यह उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया है. लगातार इन सभी के घर पर और इनके प्रतिष्ठानों पर पुलिस की दबिश के साथ इनके परिवार जनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. आपसे अनुरोध है कि इन घटनाओं का संदर्भ लेते हुए समस्याओं का समाधान करें.'

ये भी पढ़ें -

Gorakhpur: मंच पर सीएम योगी के साथ दिखे पूर्व IAF चीफ आरके एस भदौरिया, स्टूडेंट्स को दिया 'खास मंत्र'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget