एक्सप्लोरर

UP Politics: 'सिर्फ चुनाव तक के लिए ही सीमित हैं बीजेपी की सुविधाएं', मैनपुरी में चुनावी सभा में बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी जमीन से संघर्ष कर ऊंचाई पर पहुंचे. वे लोगों के दुख, दर्द और तकलीफ को समझते थे. उन्हें जब भी मौका मिला तो उन्होंने गरीबों और किसानों के लिए फैसले लिए.

Mainpuri Bypoll: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा कहा कि भाजपा अभी जो सुविधाएं दे रही है वो सिर्फ चुनाव तक सीमित हैं. अखिलेश शुक्रवार को जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी जनसभा में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिम्पल यादव के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि भाजपा जो सुविधाएं दे रही है वे सब चुनाव तक के लिए हैं. इस सरकार ने गरीबों को मिलावटी तेल, असुद्ध नमक बांटा है. उन्होंने पूछा भाजपा सरकार ने यहां मैनपुरी क्षेत्र में कौन सड़क और पुल बनाया है? उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से नहीं अधिकारियों से वोट मांग रही है, क्योंकि उसे पता है कि जनता उसे वोट नहीं करेगी. भाजपा ने मैनपुरी के लिए कोई काम नहीं किया है.

अखिलेश यादव ने कहा कि जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र नेताजी और शिवपाल यादव का बनाया हुआ क्षेत्र है. यहां के हर परिवार से नेताजी और समाजवादी पार्टी का सीधा संबंध रहा है. यहां के लोगों को नेताजी अपना परिवार माना, नेताजी जसवंत नगर के हर गांव और गांव के लोगों के नाम जानते थे.

अखिलेश यादव ने कही ये बात

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी जमीन से संघर्ष कर ऊंचाई पर पहुंचे. वे लोगों के दुख, दर्द और तकलीफ को समझते थे. उन्हें जब भी मौका मिला तो उन्होंने गरीबों और किसानों के लिए फैसले लिए. नेताजी देश में पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने किसानों का 10 हजार रुपए तक का कर्जा माफ किया. इससे पहले किसी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया था. तब 10 हजार रुपए की रकम बहुत बड़ी मानी जाती थी. इसी तरह से नेता जी ने चुंगी व्यवस्था को समाप्त किया. चुंगी के चलते किसान और व्यापारी बहुत परेशान किए जाते थे.

सपा प्रमुख ने कहा कि देश की रक्षामंत्री पद पर रहते हुए नेता जी ने जवानों के सम्मान के लिए बड़ा काम किया. उन्होंने शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाने और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का नियम बनाया. उससे पहले शहीद जवानों के घर सिर्फ टोपी और बेल्ट जाती थी.

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने हम लोगों को समाजवाद का जो रास्ता दिखाया उसी रास्ते पर चलकर हम लोगों की मदद करना चाहते हैं. नेताजी ने समाजवादी आंदोलन को जिंदा किया. समाजवादी आंदोलन से ही हम गरीबों और किसानों की मदद कर पायेंगे. नेताजी ने जो विरासत में दिया है उसे हम लोग ऊंचाइयों तक ले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget