एक्सप्लोरर

Ghaziabad: गाजियाबाद में नौकरानी ने आटे और बर्तनों में मिलाया पेशाब, कैमरे में कैद हुआ घिनौना सच

UP News: गाजियाबाद से बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घरेलू सहायिका द्वारा घर के आटे और बर्तनों में मूत्र मिलाने का मामला उजागर हुआ है. पुलिस ने इस आरोप में रीना नाम की महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला की यह करतूत रसोई में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. यह चौंकाने वाली घटना इलाके में सनसनी फैला चुकी है और अब पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है ताकि जल्द से जल्द सच्चाई सामने आ सके.

परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर के सभी लोगों की तबियत खराब हो गई थी. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया. हमें समझ नहीं आ रहा था कि हमारी तबियत क्यों खराब हो रही है. हमने रसोई में कैमरा लगाया जो देखा, वो बेहद घिनौना था. हमने तुरंत पुलिस को सूचना दी. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला घर के बर्तनों में मूत्र करती थी और उसे खाने में मिलाने का प्रयास करती थी. यह मामला गाजियाबाद के क्रॉसिंग G7 सोसाइटी से सामने आया, जहां परिवार ने पुलिस को रसोई में लगे कैमरे का वीडियो भी सौंपा.

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि, हमें परिवार की तरफ से लिखित तहरीर मिली थी, जिसमें बताया गया कि महिला बर्तनों में पेशाब कर रही थी. मामले की जांच की गई और वीडियो के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने ऐसा क्यों किया और उसके इस घिनौने कृत्य के पीछे क्या मंशा थी. आरोपी महिला रीना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद में रामलीला रुकवाने पर विवाद, MDA को BJP विधायक ने लगाई फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget