एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में रामलीला रुकवाने पर विवाद, MDA को BJP विधायक ने लगाई फटकार

UP News: मुरादाबाद में उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की टीम की रामलीला रुकवाने के लिए पहुंची. इस दौरान एमडीए और बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता के बीच नोकझोक भी हुई.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रामलीला रुकवाने पहुंची एमडीए टीम और सचिव को भाजपा शहर विधायक रितेश गुप्ता के गुस्से का शिकार होना पड़ा. भाजपा विधायक ने एमडीए अधिकारियों को फटकार लगाते हुए वहां से चले जाने को कहा और  हिन्दू विरोधी बताते हुए अधिकारियों का दिमाग खराब होने की बात कही, भाजपा विधायक ने कहा कि इस तरह की हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को फटकारते हुए भाजपा विधायक का यह वीडियो वायरल हो रहा है. 

मुरादाबाद में भाजपा के शहर विधायक रितेश गुप्ता और मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के उपाध्यक्ष के बीच चल रही कोल्ड वार मंगलवार को उस वक़्त खुल कर सामने आ गयी. जब कांशी राम नगर कालोनी में एमडीए की ज़मीन पर एमडीए की एनओसी के बगैर आयोजित हो रही रामलीला को रुकवाने एमडीए की टीम बुलडोज़र लेकर पहुंच गई. रामलीला कमेटी की सूचना पर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बुलडोज़र से रामलीला हटाने का आरोप लगाते हुए एमडीए के अधिकारियों को हिन्दू विरोधी बताते हुए जमकर लताड़ लगाई. भाजपा विधायक के तेवर देख कर एमडीए टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट गई.

विधायक ने एमडीए अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी
पूरी घटना मंगलवार को दोपहर से शुरू हुई. सोनकपुर में कांशीराम कालोनी की रामलीला मंचन का आखिरी दिन था. रात को यहां रावण दहन होना था. लेकिन दोपहर में पहुंची एमडीए की टीम ने रामलीला कमेटी को मौके से खदेड़ दिया. लोगों से मंच और रावण का पुतला हटाकर मैदान खाली करने को कहा. इस पर रामलीला कमेटी के लोगों ने शहर विधायक को फोन किया. शहर विधायक ने पहले वीसी को फोन किया इसके बाद खुद मौके पर पहुंच गए. विधायक ने मौके पर जाकर एमडीए के एई-जेई की टीम को खूब खरी खोटी सुनाई. 

उन्होंने प्राधिकरण की टीम से तुरंत मौके से चले जाने को कहा. लेकिन एमडीए की टीम वहां से नहीं हिली. एमडीए की टीम ने कहा कि उन्हें ये जगह खाली कराने के आदेश हैं और वो यहां रामलीला नहीं होने देंगे. विधायक ने टीम से कहा कि रामलीला का आखिरी दिन है. रावण का पुतला दहन हो जाने दें, लेकिन प्राधिकरण टीम ने विधायक की एक नहीं सुनी. इस बीच जिला प्रशासन से भी अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर माहौल को सही करने की कोशिश की. 

विधायक ने एमडीए अधिकारियों को बताया राम विरोधी 
विधायक के कहने पर जब प्राधिकरण की टीम वहां से नहीं हिली तो शहर विधायक ने प्राधिकरण अफसरों को राम विरोधी तक कह डाला. शहर विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो धार्मिक पर्वों को खूब हर्षोल्लास के साथ मनाने की बात कहते हैं. लेकिन मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारी रामलीला को रुकवाने का पाप कर रहे हैं. ये इनकी राम विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. 

शहर विधायक ने रामलीला कमेटी से रामलीला मंचन शुरू कराने को तो कह दिया लेकिन एमडीए की टीम दूसरी ओर से कमेटी को बुलडोजर का डर दिखाती रही. एमडीए के काम में विधायक के दखल देने की सूचना वीसी तक पहुंची तो उन्होंने प्राधिकरण की सचिव अंजू लता  को मौके पर रवाना कर दिया. एमडीए की अपनी फोर्स  के साथ मौके पर पहुंची सेक्रेटरी अंजु लता और विधायक रितेश गुप्ता के बीच भी नोंकझोंक हुई. 

बिना अनुमति के हो रहा था आयोजन
शहर विधायक ने रामलीला रुकवाने की वजह पूछी तो सचिव ने कहा कि जिस जमीन पर रामलीला का मंचन हो रहा है वो मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की है. इस जमीन पर रामलीला का मंचन करने से पहले प्राधिकरण से परमिशन ली जानी चाहिए थी, जो नहीं ली गई. इस पर विधायक बोले कि मुझे नियम मत समझाइए. विधायक ने सेक्रेटरी से कहा कि वो रामलीला मंचन होने दें. वैसे भी रामलीला का आखिरी दिन है. एक और दिन रामलीला हो जाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. विधायक ने भी सेक्रेटरी को खरी खोटी सुनाई. 

विधायक ने कहा कि जानबूझकर हिंदुओं को अपमानित करने की कोशिश की जा रही है. मुरादाबाद में सारे एक्शन सिर्फ हिंदुओं पर हो रहे हैं. सरकारी सिस्टम हिंदुओं को प्रताड़ित कर रहा है. शहर में अतिक्रमण हट रहा है तो हिंदुओं का हट रहा है, हाउस टैक्स के नोटिस जा रहे हैं तो हिंदुओं को जा रहे हैं और अब रामलीला भी हिंदुओं की ही रोकी जा रही है. विधायक ने कहा कि, मैं इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करूंगा. हमारी ही सरकारी में ऐसे अधिकारी हैं जो हमारे वोट घटाने का काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'वोट दिया है अब मेरी शादी करवाओ', शख्स ने बीजेपी विधायक से की अनोखी फरियाद

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget