एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या, वीडियो बनाकर बताई थी मौत की वजह

UP News: महोबा में एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी. युवक ने आत्महत्या के पहले एक वीडियो भी बनाया था. जिसमें उसने अपनी सुसाइड को लेकर बात भी कही है.

Mahoba suicide News: महोबा में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दें दी. मौत से पहले युवक ने अपना एक वीडियो भी बनाया है. जिसमे उसने अपनों से दूर जाने का दुख जताया तो वहीं तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है. युवक का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला है. सूचना पर परिवार पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे है जहां उसका मोबाइल बरामद कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है.

दरअसल मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के खड्डी गांव निवासी 19 वर्षीय मोहित महोबा के मामना गांव में अपने मामा के यहां रहकर बालू खदान में काम करता था. मृतक अपनी मां और भाई के जीवन यापन के लिए अच्छा करने के प्रयास में दिन रात मेहनत कर रहा था. मगर आरोप है कि उसे उसकी मेहनत का पैसा नहीं मिल सका, जिससे वो हताश हो गया और मजबूरन मौत को गले लगा लिया है. 

आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया था वीडियो
आत्महत्या से पहले युवक ने वीडियो बनाकर सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. शव महोबा खजुराहो रेलवे ट्रैक पर पड़ा पड़ा मिला. युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सूचना पर पहुंची जहां पुलिस ने मौके से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया है. जिसमें मृतक ने आत्महत्या से पहले अपना वीडियो बनाकर गुनहगारों को सजा देने की मांग की. 

वीडियो में मृतक ने बताया है कि काम के बाद उसे उसकी मजदूरी नहीं दी जा रही थी. इसको लेकर वह खासा परेशान था. उसने केसर यादव, करन यादव और उसके भाई राकेश यादव को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए सजा देने की मांग बनाए गए वीडियो में की है और वीडियो के माध्यम से बताया है कि वह इन सभी की वजह से हताश होकर आत्महत्या कर रहा है. वीडियो में उसने बताया कि वह अपने परिवार के लिए कुछ करना चाहता था. लेकिन इनकी वजह से वह अपनी जान दे रहा है. यही नहीं आत्महत्या करने के बाद भी अपनी मां और भाई की मदद करने की बात उसने वीडियो में कही है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है. मृतक के भाई राहुल ने बताया कि उसका भाई विधान अवस्थी के साथ रहकर काम कर रहा था. वह काम का पैसा ना मिलने से कई दिनों से आहत और परेशान था. मगर परिवार को नहीं पता था उसका भाई इसके चलते आत्महत्या कर लेगा. परिवार ने सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले को लेकर सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. वहीं तहरीर के आधार पर आगे की जांच कर कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP News: आगरा के ASI संरक्षित कैंपस में शराब पार्टी का Video वायरल, कर्मचारी छलका रहे जाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget