एक्सप्लोरर

महोबा में वर्मा नदी के रपटे पर चढ़ा पानी, पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का जल सत्याग्रह शुरू

UP News: महोबा की वर्मा नदी के रपटे पर पानी चढ़ जाने से आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है. ग्रामीणों ने नए पुल की मांग को लेकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया है. बीते कई वर्षों यह समस्या बनी हुई है.

महोबा जनपद के पनवाड़ी विकासखंड के ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया. बारिश के कारण पनवाड़ी से नौगांव फदना मार्ग पर स्थित वर्मा नदी का रपटा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है. रपटा के क्षतिग्रस्त के कारण आधा दर्जन गांवों का संपर्क पूरी तरह से बंद हो गया है. इस समस्या से परेशान होकर बुधवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले ग्रामीणों ने नदी में उतरकर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया. प्रदर्शन कारियों ने बताया कि हर वर्ष इस समस्या से जूझना पड़ता है लेकिन इसका ठोस उपाय नहीं किया गया.

बुंदेलखंड किसान यूनियन के नेता पंकज तिवारी ने बताया कि यह रपटा करीब 31 साल पुराना है. आज तक इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण की कोई पहल नहीं हुई है. हर बारिश में यह रपटा जलमग्न हो जाता है, जिससे नौगांव फदना, बुडोरा, बैंदो, करहरा जैसे करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क पूरी तरह कट जाता है. इससे न सिर्फ किसानों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाएं, मजदूरी और बाजार तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है.

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
पंकज तिवारी ने बताया कि जलभराव के कारण गांवों के छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जा पाते, और आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस तक गांवों में नहीं पहुंच पाती. ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रशासन को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. बारिश के समय इस रपटे पर जलभराव इतना होता है कि ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ता है. कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है. किसान यूनियन ने समस्या का समाधान शीघ्र नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है.

किसानों ने की पुल बनाने की मांग
जल सत्याग्रह में शामिल किसानों का कहना है कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्मा नदी पर शीघ्र अति शीघ्र पक्का पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि हर साल बारिश में ग्रामीणों को यह पीड़ा न झेलनी पड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम
'कॉकरोच पार्टी के देशद्रोहियों...' छात्र आंदोलन को लेकर बोले प्रमोद कृष्णम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget