एक्सप्लोरर

Mahoba: क्रशर मुनीम की हत्या में आया बीजेपी नेता के बेटे का नाम, सपा ने कलेक्ट्रेट के बाहर किया प्रदर्शन

Mahoba News: महोबा के एसडीएम का कहना है कि उन्हें पीड़ित परिवार की ओर से एक प्रार्थना पत्र मिला है और स्थानीय प्रशासन नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई करेगी.

Samajwadi Party Protest: यूपी के महोबा (Mahoba) में बीते दिन बीजेपी (BJP) के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे सहित तीन लोगों ने क्रशर मुनीम की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. अब इस मामले में सपा (Samajwadi Party) ने पीड़ित परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया. उन्होंने शवों का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराए जाने के अलावा आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है. इसके साथ ही मृतक के परिवार को सुरक्षा दिए जाने की भी मांग की है.

आपको बता दें कि बीते दिन कबरई थाना क्षेत्र के  बघवा इलाके में संचालित स्वामीरॉक क्रशर प्लांट में काम करने वाले मुनीम चुनुबाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसका आरोप बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष दीप प्रकाश द्विवेदी के बेटे आदर्श द्विवेदी, उसके साथी प्रांजल द्विवेदी और एक अन्य अज्ञात पर लगा है. कबरई पुलिस ने मृतक परिवार की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. अब सपा नेता योगेश यादव के नेतृत्व में इकट्ठा हुए परिवार ने कलेक्ट्रेट में पहुंचकर प्रदर्शन किया और एक लिखित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को देते हुए मृतक के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराए जाने की मांग की ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके. 

पीड़ित के साथ हम खड़े हैं - सपा
सपा नेता योगेश यादव बताते हैं कि दिनदहाड़े क्रशर मुनीम की हत्या कर दी गई. मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपा उनके साथ खड़ी है. जिसको लेकर मृतक के परिवार के साथ डीएम और एसडीएम से मुलाकात कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है. शव का पोस्टमॉर्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराए जाने की भी मांग की गई है. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा लिख लिया है लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे मृतक का परिवार भी डरा सहमा है. हत्या आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग सपा करती है.

पीड़ित की मांग पर एसडीएम ने दिया यह निर्देश
सपा नेता योगेश यादव ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर बीजेपी के नेता आम लोगों को कीड़ा-मकौड़ा समझ रहे हैं और गोली को पटाखा समझ गए हैं. बीजेपी सरकार में अपराध चरम पर है. इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर जीतेंद्र कुमार बताते हैं कि पीड़ित परिवार ने मृतक के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की है जिसके लिए सीएमएस को पत्र लिखकर निर्देशित कर दिया गया है. आगे नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें -

Udham Singh Nagar: उधम सिंह नगर में 22 बाइक के साथ चोर गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए करता था यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
सलमान ने सनी बनकर हिंदू लड़की से रचाई शादी, वाराणसी में लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो
आगरा की सड़कों पर जानलेवा सफर! गड्ढे में समाया यात्रियों से भरा ऑटो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget