एक्सप्लोरर

Mahoba News: दोस्त की पत्नी से बढ़ाई करीबियां, फिर अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, महोबा पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

UP News: महोबा में युवक की हत्या का अवैध संबंध चलते की गई थी पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति -पत्नी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Mahoba News: महोबा में बीते दिनों एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए हत्या करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. अवैध संबंधों के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने आलाकत्ल कुल्हाड़ी के साथ दंपत्ति को गिरफ्तार करते हुए वैधानिक कार्यवाही की है और दोनों को जेल भेजा गया है.

दरअसल महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सौरा गांव में बीती 25 फरवरी को खेत में सो रहे एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से प्रहार कर जघन्य हत्या कर दी गई थी. इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई थी. बताया जाता है कि सौरा गांव निवासी हाकिम सिंह (40) पुत्र मेहरबान सिंह रात में अपने खेत पर सो रहा था. तभी अज्ञात ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतारा था. 

अवैध संबंध के चलते की हत्या 
इस अंधे हत्याकांड को लेकर पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी हुई थी. जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता ने घटना के अनावरण को लेकर टीम भी गठित की थी. इस आधार पर महोबकंठ थाना पुलिस ने साक्ष्य संकलन कर आखिरकार इस अंधे हत्याकांड का आज खुलासा कर दिया. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हत्या की वजह अवैध संबंध है. 

महोबकंठ थाना प्रभारी राधेश्याम वर्मा बताते है मृतक हाकिम सिंह गांव में ही रहने वाले अजुद्धी के साथ मिलकर खेत बलकट में लेकर कृषि कार्य करते थे. जिससे हाकिम सिंह का अजुद्धी के घर आना जाना होने लगा और देखते ही देखते मृतक हाकिम सिंह का दोस्त की पत्नी के साथ नजदीकियां बढ़ कर अवैध संबंधों तक आ गई. अजुद्धी खेती के आलावा मछली बेचने खरीदने का भी काम करता था जबकि उसकी पत्नी खेत में हाकिम सिंह के साथ ही रहती थी दोनो के बीच बढ़ते नाजायज संबंध इस कदर बढ़े कि मृतक उसे न तो किसी से बात करने देता और उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगा. 

25 फरवरी दिया था वारदात को अंजाम 
वर्मा के मुताबिक वह उसके अश्लील वीडियो बनाकर गांव वालो को दिखाने की धमकी देता. धीरे धीरे नाजायज संबंधों की बात अजुद्धी तक पहुंच गई तो वहीं उसकी पत्नी ने भी उसे प्रताड़ित करने की बात बताई. जिस पर पति पत्नी ने हाकिम सिंह की हत्या करने की खौफनाक साजिश रच डाली और बीती 25 फरवरी को युवक पर खेत में सोते समय कुल्हाड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया. इस अंधे हत्याकांड में चार दिन बाद ही पुलिस को कामयाबी मिली गई है. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्यारोपी दंपति पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें: Uttarakhand News: कोरोना जांच घोटाले में हरिद्वार की पैथोलॉजी लैब पर मुकदमा, ईडी की रिपोर्ट पर एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget