एक्सप्लोरर

UP News: महोबा में सांप के काटने पर उसे अस्पताल ले गया युवक, डॉक्टर की टेबल पर रखकर लगाई ये गुहार

Mahoba Snake Bite News: महोबा के खन्ना थाना क्षेत्र के अधिकारी ग्योड़ी गांव का है, जहां पर एक 30 साल के युवक को सांप ने काट लिया. इसके बाद युवक सांप सहित अस्पताल जा पहुंचा.

Mahoba News: उत्तर प्रदेश (UP) के महोबा जिला अस्पताल (Mahoba District Hospital) में उस समय एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला, जब युवक सांप को लेकर इलाज कराने पहुंचा. सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ी थी. इसके बाद युवक अपने बेहतर इलाज के लिए साथ में सांप ले आया. हाथ में सांप लिए युवक को अस्पताल में देख मौजूद लोग हैरत में पड़ गए. वहीं युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, जहां डॉक्टरों की देख-रेख में उसका इलाज किया जा रहा है.

यह अजीबो-गरीब मामला खन्ना थाना क्षेत्र के अधिकारी ग्योड़ी गांव का है, जहां पर एक 30 साल के युवक को सांप ने काट लिया. इसके बाद युवक सांप सहित अस्पताल जा पहुंचा. बताया जाता है कि गांव में रहने वाले अमर सिंह का बेटा पुष्पेंद्र सिंह घर में सो रहा था, तभी अचानक घर के छप्पर में बैठा तकरीबन एक फीट का सांप उसके ऊपर गिरा और उसे डस लिया. युवक की ओर से चीख-पुकार मचाने पर परिवार के लोग इकट्ठा हो गए और देखा की पास में ही एक सांप बैठा हुआ है, जिसने उसे काटा है.

डॉक्टर की टेबल पर रख दिया सांप

ऐसे में परिवार के लोगों ने सांप को लाठी से पीटकर वहीं मार दिया. फिर मरे हुए सांप को थैले में रखकर जिला अस्पताल पहुंचे. यही नहीं सांप को डॉक्टर की टेबल पर रखकर मरीज इलाज की गुहार लगाने लगा. पुष्पेंद्र सिंह के परिजन बताते हैं कि उसे इसी जहरीले सांप ने काटा है, जिससे उसकी हालत बिगड़ी है. डॉक्टर ने अपनी टेबल पर सांप देख उसे हटाने के लिए कहा और युवक का इलाज शुरू कर दिया. अस्पताल में मौजूद हर कोई यह मंजर देख हैरत में पड़ गया कि कैसे अजीबोगरीब हरकत करते हुए युवक सांप को लेकर ही अस्पताल इलाज कराने आया है.

काफी जहरीली प्रजाति का था सांप 

बहरहाल युवक की हालत स्थिर है और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है. जिला अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर पंकज राजपूत बताते हैं कि युवक को काटने वाला सांप काफी जहरीली प्रजाति का है, जिससे युवक की हालत बिगड़ी थी लेकिन अब इलाज के चलते उसकी हालत स्थिर हो गई है. डॉ. पंकज राजपूत ने बताया कि आज एक मरीज आया है, स्नेक बाइट का केस है और सांप भी साथ में लाए हैं, वो मरा हुआ सांप था, देखने से पता चला कि सांप काफी जहरीला है. मरीज का इलाज किया जा रहा है और अभी हालत स्थिर है.

ये भी पढ़ें- UP News: धर्मांतरण पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- 'अपनी संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता भारत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget