एक्सप्लोरर

UP News: ऑनलाइन धर्मांतरण पर CM योगी का बड़ा बयान, कहा- 'अपनी संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता भारत'

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने कहा कि धर्मांतरण की घटनाएं सिर्फ यूपी में नहीं हो रही हैं. ऐसे लोग षडयंत्र के तहत सभ्य परिवारों के बीच अपनी जगह बनाते हैं. आगे क्या होता है वह आप सबके सामने हुआ.

Religious Conversion: उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा है कि डिजिटल युग में हमारी संस्कृति पर हो रहे हमलों को लेकर सांस्कृतिक योद्धा लोगों को जागरूक करें, लेकिन कानून को अपने हाथों में न लें. अगर कानून को अपने हाथ में लेंगे तो आप उनकी मदद करेंगे, उनके लिए बचाव का रास्ता खोल देंगे. ऐसी किसी तरह की सूचना मिलने पर सांस्कृतिक योद्धा पुलिस को जानकारी दें. उन्होंने कहा कि यह डिजिटल युग जितना लाभकारी है उतना ही खतरनाक भी है. हाल ही में एक घटना सामने आई थी, जिसमें ऑनलाइन गेमिंग माध्यम से स्कूली बच्चों का धर्मांतरण कराया जा रहा था. बहुत बड़ा गिरोह है, जिसे हमारी पुलिस ने पकड़ा था.

सीएम योगी ने रविवार को गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय में 'सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन' की ओर से आयोजित 'सेव कल्चर सेव इंडिया मिशन' में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मांतरण को लेकर कुछ दिनों पहले एक और गिरोह का पर्दाफाश हुआ था, जो मूक बधिर बच्चों का धर्मांतरण करा रहा था. धर्मांतरण की घटनाएं सिर्फ उत्तर प्रदेश में नहीं हो रही हैं. ऐसे लोग षडयंत्र के तहत सभ्य परिवारों के बीच अपनी जगह बनाते हैं. आगे क्या होता है वह आप सबके सामने हुआ. हाल ही में दिल्ली और मुंबई में हुई घटनाएं इसका बड़ा उदाहरण है. हमारी सरकार इसको रोकने के लिए अध्यादेश लेकर आई है और कानून उसके हिसाब से काम कर रहा है.

'भारत की पहचान उसकी संस्कृति है'

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के सभी देशों की अपनी विशिष्ट पहचान है. उदाहरण स्वरूप हम फ्रांस को देखें तो कला उसकी पहचान है. ब्रिटेन अपने व्यवसायिक हितों के लिए जाना जाता है. उसी तरह भारत की पहचान उसकी संस्कृति है. इसलिए कहा गया है 'भारतस्य प्रतिष्ठे द्वे संस्कृतं संस्कृतिस्तथा' यानी संस्कृत और संस्कृति भारत की पहचान है. इसका मतलब है कि भारत अपनी संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर समाज में कुछ भी नहीं परोसा जा सकता है. उसके भी कुछ नियम और कायदे हैं.

योगी ने कहा कि संस्कृति यानी बीज का पनप जाना और फल-फूलकर लोक कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना है, लेकिन बीज का सड़ जाना, गल जाना यह उसकी विकृति है. संस्कृति पर हमला बीज को गलाने और सड़ाने के लिए किया जाता है, जो सबसे खतरनाक है. उन्होंने कहा कि मुगल इस देश में तब तक आराम से शासन करते रहे जब तक उन्होंने मंदिरों पर हमला नहीं किया, जब उन्होंने मंदिरों पर हमला करना शुरू किया तो उनका पतन होना शुरू हो गया. उन्होंने कहा कि सुनने में आता है कि औरंगजेब के वंशज कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं.

हर कालखंड में अच्छे और बुरे लोग रहे हैं- सीएम योगी

यूपी के सीएम ने कहा कि देवासुर संग्राम धर्म-अधर्म, सत्य-असत्य और न्याय-अन्न्याय के बीच ही हुआ था. हर कालखंड में अच्छे और बुरे लोग रहे हैं. आज संस्कृति पर अलग-अलग माध्यमों से हो रहे हैं. महत्वपूर्ण यह है कि अच्छे लोग संस्कृति बचाओ अभियान का हिस्सा बनें और लोगों को जागरूक करें. सामान्य व्यक्ति अपने बहुमूल्य समय में से औसतन 6-8 घंटा अपने मोबाइल पर खर्च करता है. अगर वह अपना समय सही दिशा में कर रहा है तब तो ठीक है, नहीं तो वह पतन की ओर जा रहा है. हमें लोगों को जागरूक करना होगा और उन्हें इस लायक बनाना होगा कि वह समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन कर सकें.

कार्यक्रम में सीएम योगी ने 'सेव कल्चर सेव इंडिया मिशन' की वेबसाइट लॉन्च की. इसके अलावा भारतीय संस्कृति की रक्षा करने वाले सांस्कृतिक योद्धाओं को फाउंडेशन की ओर से एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. सांस्कृतिक योद्धाओं को यह सम्मान सीएम योगी ने दिया. इनमें स्वच्छ साइबर भारत आंदोलन चलाने वाले अभय शाह, रचनात्मक ब्रांडिंग और 'एक लड़की' जैसी बहु चर्चित फिल्म बनाने वाले मनीष प्राणिया, वरिष्ठ लेखिका और पिक्सल की सीईओ वैशाली शाह, फिल्म निर्माता प्रवीण चतुर्वेदी, हिंदू जनजागरण समिति के प्रवक्ता रमेश शिंदे, पत्रकार स्वाति गोयल शर्मा, टीवी एंकर प्रदीप भंडारी, जेम्स ऑफ बॉलीवुड आंदोलन चलाने वाले संजीव नेवर और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन शामिल रहे.

ये नेता भी रहे मौजूद

इसके फाउंडेशन से जुड़े व्यापार और राजस्व सलाहकार उत्तम दवे, उद्योगपति उमेश छज्जे और वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सिंह को सीएम योगी ने शॉल के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, केंद्रीय सूचना आयुक्त उदय माहुरकर, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', संसदीय कार्य और औद्योगिक विकास के राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, लोकनिर्माण विभाग के राज्य मंत्री बृजेश सिंह समेत विश्विद्यालय के शिक्षक के साथ ही छात्र मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- UP News: बीजेपी सांसद और इंस्पेक्टर में जमकर बहस, सपा ने CM योगी को घेरा, कहा- 'MP-MLA रोजाना आपका...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 250 ड्रोन अनुबंध का दावा बना रहस्य, कृषि विभाग ने कहा- कोई फाइल ही नहीं बनी
उत्तराखंड: 250 ड्रोन अनुबंध का दावा बना रहस्य, कृषि विभाग ने कहा- कोई फाइल ही नहीं बनी
काशी विश्वनाथ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, सावन के महीने में VIP दर्शन पर रहेगी रोक
काशी विश्वनाथ के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, सावन के महीने में VIP दर्शन पर रहेगी रोक
'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
'BJP को रोकने के लिए अगर हमसे गठबंधन...', बिजनौर में असदुद्दीन ओवैसी का कांग्रेस-सपा को ऑफर!
शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, आयुष मलिक के इस्लाम कबूल करने के बाद ‘घर वापसी’ का दावा
शामली धर्मांतरण केस में नया मोड़, आयुष मलिक के इस्लाम कबूल करने के बाद ‘घर वापसी’ का दावा

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
खिड़कियां खोलकर रखें. सीलिंग फैन..गर्मी से बेहाल ब्रिटेन में सरकार ने AC हटाने को क्यों कहा है?
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Ind Vs Eng: 'इंग्लैंड दौरा रोहित शर्मा के लिए...', सुनील गावस्कर ने दे दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कुछ कहा
Cocktail 2 BO Collection Day 11: 'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget