एक्सप्लोरर

बिजली दरों में बढ़ोतरी और निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन, भारतीय हलधर किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

UP News: बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और ऊर्जा विभाग की लचर कार्यप्रणाली और निजीकरण के विरोध भारतीय हलधर किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया. सीएम योगी के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा है.

Mahoba News: महोबा में बिजली दरों में लगातार हो रही बढ़ोतरी और ऊर्जा विभाग की लचर कार्यप्रणाली और निजीकरण के विरोध भारतीय हलधर किसान यूनियन ने प्रदर्शन किया. संगठन के लोगों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन भेजा है. संगठन ने आरोप लगाया कि ऊर्जा मंत्री और बिजली विभाग के आला अधिकारी हिटलरशाही रवैया अपनाकर गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने पर आमादा हैं.

भारतीय जलधार किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार के नेतृत्व में इक्कठा हुए किसानों ने कलेक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी की. डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की दरें 8 रुपए प्रति यूनिट और शहरी क्षेत्रों में 9 रुपए प्रति यूनिट तक पहुंच चुकी हैं. विभिन्न शुल्कों को जोड़कर यह दरें 14 से 15 रुपए प्रति यूनिट तक पहुंच जाती हैं, जो आमजन की पहुंच से बाहर है. 

"विभागीय लापरवाही के कारण मेंटेनेंस शून्य"
भारतीय हलधर किसान यूनियन ने यह भी आरोप लगाया कि गांव, कस्बों और शहरों में तयशुदा रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है. विभागीय लापरवाही के कारण लाइन मेंटेनेंस शून्य है, जबकि संविदा कर्मियों और ठेकेदारों के भरोसे विभाग चल रहा है. ऊपर से विद्युत विभाग का निजीकरण किया जा रहा है और लगातार संविदा कर्मियों को हटाया जा रहा है जिससे कम कर्मचारियों पर काम का लोड ज्यादा होने से होने वाले फाल्ट जल्दी सही नहीं हो पाते और विभाग में निचले स्तर से ऊपर तक भ्रष्टाचार पनप रहा है बिना रुपए दिए लोगों के काम तक नहीं हो रहे है. 

ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन को हटाने की मांग
किसानों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर ऊर्जा मंत्री और UPPCL चेयरमैन को तत्काल पद से नहीं हटाया गया तथा बिजली व्यवस्था में सुधार कर निजीकरण को नहीं रोका गया तो पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा. किसान संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया, तो आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर होने की जिम्मेदारी खुद सरकार की होगी. क्योंकि हम किसान आने वाले चुनावों में खुलकर भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेंगे.

ये भी पढ़ें: कुएं में जहरीली गैस से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, अंदर गए और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget