एक्सप्लोरर

UP News: महोबा का सरकारी स्कूल बरसात में बना स्विमिंग पूल, शिकायत के बावजूद नहीं समस्या का नहीं हो रहा निदान

Mahoba School News: जिले के पनवाड़ी ब्लॉक में स्थित सरकारी स्कूल में बारिश के बाद हालात दयनीय हो जाती है. स्कूल के प्रधानाचार्य के द्वारा लिखित शिकायत के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है.

Mahoba: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई दिशा निर्देश जारी किये हैं. हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदारों की लापरवाही से सरकारी स्कूलों की व्यवस्था इस कदर खराब है कि स्कूल आने वाले बच्चों को भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ता है. महोबा जनपद के पनवाड़ी ब्लॉक के एक सरकारी विद्यालय के हालात इतने खराब हैं कि बारिश के मौसम में स्कूल परिसर में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है. इस जलभराव में स्कूल के बच्चे सर पर बैग रखकर स्कूल आने के लिए विवश हो जाते हैं. कई बार बच्चे ऐसी स्थिति के कारण चोटिल भी हो जाते हैं. 

सरकारी स्कूल की जल निकासी व्यवस्थाओं में हुए अतिक्रमण के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर ना तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहा है और ना ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं. जलभराव का ये मामला जनपद के पनवाड़ी ब्लाक अंतर्गत आने वाले हैवतपुरा खंगारन गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है. इस स्कूल में 150 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्यालय से लगी हुई सड़क पर सीसी रोड का निर्माण कराया गया और ठेकेदार ने अपनी मनमानी करते हुए विद्यालय की जल निकासी हेतु बनाई गई नाली को ही बंद कर दिया, इसके अलावा नाली पर कई जगह जबरन कब्जा किया गया है. इस वजह से बरसाती पानी निकल नहीं पाता है, ऐसे में ये स्कूल कम स्विमिंग पूल अधिक नजर आता है. 

जभराव में छात्र गिर कर हो जाते हैं घायल

स्कूल में जलभराव के कारण कई बार छात्र गिरकर घायल हो जाते हैं, जिससे उनकी किताबें और नोटबुक खराब हो जाते हैं. इस सबके बावजूद समस्या के निदान के लिए प्रशासन ने कोई व्यापक कदम नहीं उठाएं हैं. इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य नंदराम ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर विद्यालय में आ रही समस्याओं से अवगत कराया है, लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है. इस स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा कमलेश और छात्र विनय ने बताया कि बरसात में बच्चे पानी में गिर जाते हैं और बैग में पानी भर जाता है. 

सुविधाओं के अभाव में बच्चे स्कूल आने से करते हैं मना- अभिभावक

स्कूल में पढ़ने वाले एक अभिभावक बृजगोपाल की मुताबिक विद्यालय में बेहतर सुविधाओं के अभाव के कारण बच्चे स्कूल आने से मना कर देते है. बारिश में ये समस्या और बढ़ जाती है. स्कूल के प्रधानाचार्य नंदराम ने कहा कि उनके द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को लिखित में प्रार्थना पत्र दिया गया है. उन्होंने कहा कि कई बार पानी क्लासरुम में घुस जाता है, जिससे क्लास प्रभावित होती है. इस समस्या से ग्राम प्रधान और अधिकारीयों को अवगत कराया गया, मगर समस्या जस की तस बनी हुई है. स्कूल में जलभराव की समस्या में प्रशासन की घोर लापरवाही को लेकर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी बीएसए अजय मिश्रा का कुछ और ही कहना है. 

बीएसए अधिकारी ने किया ये दावा

जिला बीएसए अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि स्कूल में अक्सर ऐसा नहीं होता है, बरसात के मौसम में ऐसा हुआ है. नाली चोक हो जाने के कारण विद्यालय में पानी भर गया था, अब नाली साफ करा दी गई है. जलभराव की कोई समस्या नहीं है. बहरहाल भले ही बेसिक शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जलभराव की समस्या खत्म होने का दावा कर रहे हों, लेकिन महोदय को कौन समझाए जब फिर बारिश होगी तो फिर वही विद्यालय का हाल ढाक के तीन पात हो जाएगा. ऐसे में स्थाई समाधान को लेकर कोई व्यवस्था न किया जाना भी शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े कर रहा है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir: केंद्रीय मंत्री बोले- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे पीएम- सीएम सहित बड़े चेहरे, होगी पुष्प वर्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget