एक्सप्लोरर

महोबा में Gen Alpha का प्रदर्शन, 500 मीटर सड़क के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे

इलाहीपुरा ग्योडी के सिद्धनडेरा गांव में जलभराव और जर्जर रास्ते से आजिज आकर प्राथमिक और जूनियर स्कूल के जेन अल्फा लगभग 100 मासूम बच्चे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने पहुंच गए.

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के सिद्धनडेरा गांव में आजादी के बाद से कच्ची पड़ी 500 मीटर सड़क बच्चों की पढ़ाई का रोड़ा बन गई है. बारिश के जलभराव से परेशान जेन अल्फा करीब 100 स्कूली बच्चे अपने अभिभावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की. 

बच्चों की दर्दभरी पुकार पर बीएसए राहुल मिश्रा ने संवेदनशीलता दिखाई. उन्होंने एक बच्चे को गोद में उठाया और तुरंत गांव पहुंचकर हालात देखे. अधिकारियों ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़ें: UP में महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत! दूसरे मैटरनिटी लीव के लिए ये शर्त खत्म

500 मीटर की कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान 

सरकार कहती है कि बेटियां पढ़ें, लेकिन जब बेटियां कीचड़ में गिर जाएंगी तो पढ़ेंगी कैसे? यह दर्दभरे सवाल किसी बड़े नेता के नहीं, बल्कि महोबा की छात्रा आकांक्षा और चांदनी के हैं. इलाहीपुरा ग्योडी के सिद्धनडेरा गांव में जलभराव और जर्जर रास्ते से आजिज आकर  प्राथमिक और जूनियर स्कूल के जेन अल्फा लगभग 100 मासूम बच्चे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने पहुंच गए.

आजादी के बाद से आज तक 500 मीटर की यह सड़क कच्ची पड़ी है. हर रोज बारिश में पानी भरने की वजह से मासूम बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह ठप हो रही है. ग्रामीण भी सालों से इस बदहाली को झेलने के लिए मजबूर हैं.

बीएसए ने दिखाई संवेदनशीलता 

इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा का एक बेहद संवेदनशील चेहरा देखने को मिला. बच्चों की बात सुनते ही बीएसए ने एक मासूम को अपनी गोद में उठाया और बिना समय गंवाए ग्रामीणों और बच्चों के साथ सीधे सिद्धनडेरा गांव के लिए रवाना हो गए. गांव पहुंचकर उन्होंने सड़क का निरीक्षण किया और बच्चों के फिसलने व जलभराव की जगह को करीब से देखा. बीएसए ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि वे इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द जिलाधिकारी को सौंपेंगे ताकि रोड निर्माण का काम प्राथमिकता पर शुरू हो सके.

एडीएम ने सुनी समस्या-जल्द निस्तारण के आदेश 

कलेक्ट्रेट पहुंचे बच्चे अपनी समस्या लेकर सीधे जिलाधिकारी से मिलना चाहते थे. हालांकि डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम इंद्रानंदन सिंह ने बच्चों की बात सुनी.  और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर शिवध्यान पांडे और बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा को मौके पर भेजा.एडीएम इंद्रानंदन सिंह ने भी त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.  बहरहाल, आजादी के बाद से अपनी पहली पक्की सड़क की उम्मीद लगाए बैठे इन मासूमों ने कहा कि अगर रोड बन गई, तो वे देश के मुख्यमंत्री को दिल से धन्यवाद देंगे.

यह भी पढ़ें: लखनऊ की पहचान ‘इंडियन कॉफी हाउस’ पर ताला, 3 महीने से बंद; यहीं बैठते थे लोहिया-चंद्रशेखर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget