एक्सप्लोरर

यूपी-एमपी सीमा विवाद में इंसानियत शर्मशार, 4 घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव, नहीं की गई कार्रवाई

UP News: यूपी के अंतरराज्यीय मार्ग पर सड़क हादसे में मृत युवक के शव को लेकर यूपी और एमपी की पुलिस के बीच विवाद गर्माया. 4 घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा, बाद में मध्य प्रदेश प्रशासन ने कार्रवाई की.

Mahoba News: यूपी के महोबा में अंतरराज्यीय मार्ग पर सड़क हादसे में मृत युवक का शव दो राज्यों की सीमाओ के विवाद में करीब 4 घंटे तक सड़क पड़ा रहा. मानवता की दुहाई देने वाले दोनो राज्यों के पुलिस अधिकारी इंसानियत को दरकिनार कर यूपी-एमपी सीमा विवाद के चलते एक दूसरे पर कार्यवाही को टालते नजर आए. दोनों राज्यों की पुलिस कार्यशैली से परेशान ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग की जिसके बाद मध्यप्रदेश पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की है.

महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के सौरा गांव से निकली अंतरराज्यीय सड़क पर हुए हादसे के बाद सीमा विवाद को लेकर इंसानियत भी तार-तार हो गई और मृतक का शव 4 घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा. बताया जाता है कि गांव में रहने वाले रतनलाल अहिरवार का 27 वर्षीय पुत्र राहुल दिल्ली जाने के लिए घर से सड़क पर जा रहा था. तभी सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में राहुल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सड़क हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण सड़क पर इकट्ठा हो गए और हादसे की सूचना मध्यप्रदेश के हरपालपुर थाने को दी गई.

यूपी और एमपी सीमा विवाद के कारण इंसानियत हुई शर्मशार
सूचना पर पहुंची एमपी पुलिस ने उक्त सड़क पर यूपी पुलिस द्वारा चेकिंग करने को लेकर उन्हीं से कार्यवाही के लिए कहकर खुद कार्यवाही से इंकार कर दिया और मौके से चले गए. वहीं ग्रामीणों से सड़क हादसे की सूचना मिलने पर जब यूपी के महोबा जनपद के महोबकंठ थाना पुलिस पहुंची तो उसने सड़क एमपी के दायरे में आने की बात कहकर कार्यवाही से इंकार कर दिया. उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा विवाद के कारण पुलिस ने इंसानियत को ही शर्मसार कर डाला. मृतक का परिजन रामदीन अहिरवार ने बताया कि उक्त सड़क एमपी के दायरे में ही आती है, उसके बावजूद भी मध्यप्रदेश की पुलिस ने कार्यवाही से मना कर दिया. यहीं नहीं मध्यप्रदेश पुलिस के हरपालपुर टीआई ने पीड़ित परिवार के साथ ही गाली गलौज कर यूपी सीमा का हवाला देकर शव को सड़क पर ही छोड़ थाना वापिस चले गए. यूपी पुलिस को फोन से सूचना देने के दौरान उन्होंने इसे एमपी पुलिस का केस बताते हुए वापिस हो गए. इससे नाराज फिर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर देख जाम लगा दिया है. 


यूपी-एमपी सीमा विवाद में इंसानियत शर्मशार, 4 घंटे सड़क पर पड़ा रहा शव, नहीं की गई कार्रवाई

इंसानियत को तार-तार करने वाली घटना ने दोनों राज्यों में मानवता की मिसाल पेश करने वाली खाकी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है. भूतपूर्व सैनिक राम ठाकुर दास बताते हैं कि पिछले कई वर्षों से यह सीमा विवाद यूपी बॉर्डर पर बसे गांव के लिए नासूर बना है. खासकर महोबा का सौरा गांव, जहां से जुड़ी सड़क मध्य प्रदेश की सीमा में आती है और यहां होने वाले सड़क हादसे एमपी के हरपालपुर थाने में दर्ज होते हैं. इसके बावजूद भी मध्य प्रदेश पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे आक्रोशित होकर हम सड़क पर आ गए हैं.

4 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मानवता और इंसानियत की बात करने वाली खाकी का यह चेहरा एक शव के प्रति संवेदनहीन है. 4 घंटे तक सड़क पर ही शव पड़ रहा मगर दोनों ही राज्यों की पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की. थक हारकर ग्रामीणों ने अंतरराज्यीय मार्ग को जाम कर दिया. इसके बाद सूचना पर मध्य प्रदेश की पुलिस ने आकर अपनी जिम्मेदारी को समझा और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई. तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने जाम को खोल है.

वहीं इस मामले को लेकर महोबा के कुलपहाड़ की सीओ हर्षिता गंगवार ने बताया कि रात में सड़क हादसे की सूचना पर महोबा पुलिस ने तत्काल पहुंचकर कार्यवाही का प्रयास किया था. मगर ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि हाइवे मध्यप्रदेश के दायरे में आता है. फिर भी उनसे कार्यवाही के लिए निवेदन किया तो ग्रामीणों ने मना कर दी. जिसके बाद मध्यप्रदेश के छतरपुर जनपद के अधिकारियों से संपर्क कर वार्ता की गई. इसके बाद एमपी पुलिस ने मौके पर आकर कार्यवाही संपादित की है और शांति व्यवस्था कायम है.

यह भी पढ़ें- यूपी को मिलेगा एक और 700 किमी लंबा हाईवे, इन 15 जिलों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, जल्द शुरू होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget