एक्सप्लोरर

महोबा में बीजेपी नेता की दबंगई, चाय की दुकान में की तोड़फोड़

चाय बेचने वाले ने आरोप लगाया है कि भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी ने उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की है.

UP News: महोबा में बीजेपी नेता की गुंडई और मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड के पास चाय बेचने वाले ने आरोप लगाया है कि भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी ने उसकी दुकान में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. घटना की वजह पार्किंग को लेकर को विवाद बताया जा रहा है.आरोपी भाजपा नेता की दुकान भी शिकायकर्ता के पड़ोस में है.

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टॉप के पास स्थित एक लस्सी और चाय की दुकान पर उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी शशांक गुप्ता ने कथित तौर पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और दुकानदार को गालियां देते हुए धमकाया.

पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

पीड़ित भूपेंद्र चौरसिया ने बताया कि वह रोज की तरह अपनी दुकान पर चाय और लस्सी बेच रहे थे, तभी बीजेपी नेता शशांक गुप्ता वहां पहुंचे और पार्किंग को लेकर विवाद शुरू कर दिया. आरोप है कि शशांक गुप्ता ने खुद को सत्ता से जुड़ा बताते हुए दुकान में रखे मिट्टी के कुल्हड़ और अन्य सामान को तोड़ डाला. जिससे भूपेंद्र को हजारों रुपये का नुकसान हुआ. दुकानदार के मुताबिक यह पहली बार नहीं है, जब उसे इस तरह की प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है, बल्कि नेता द्वारा लगातार उसे परेशान किया जा रहा है.

पड़ोस में आरोपी नेता की भी दुकान

पीड़ित ने बताया कि उसकी दुकान के बगल में ही बीजेपी नेता की भी दुकान है, जिसके चलते अपनी कार को खड़ा करने पर वो आए दिन विवाद करता है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया. पीड़ित ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और साथ ही प्रदेश सरकार में प्रभारी मंत्री राकेश राठौर से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की मांग की है. पीड़ित भूपेंद्र चौरसिया ने कहा कि मैं मेहनत से अपने परिवार का पेट पाल रहा हूं. अगर मुझे न्याय नहीं मिला, तो मैं आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाऊंगा.

जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है. लेकिन इस मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
हरिद्वार: डाक कांवड़ का दूसरा चरण शुरू, 500 CCTV से निगरानी
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
योगी के मंत्री बोले, 'राहुल गांधी का युवाओं से संवाद लॉलीपॉप है'
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
लखनऊ में धर्मांतरण के आरोप पर जमकर हंगामा, पुलिस ने क्या कहा?
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget