एक्सप्लोरर

Mahoba: 'लड़कियों की मांग करता है दबंग', संगीत मंडली संचालक ने मारपीट और धमकी का लगाया आरोप

UP News: पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दबंग के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है. उसका कहना है कि दबंग संगीत मंडली की लड़कियों को भेजने का दबाव बनाता है. पुलिस ने लेनदेन का विवाद बताया है.

UP News: महोबा में संगीत मंडली संचालक से लड़कियों की मांग हो रही है. मना करने पर धमकी दी जा रही है. कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर मोहल्ला निवासी महेश रैकवार परिवार का भरण पोषण के लिए संगीत मंडली चलाते हैं. संगीत मंडली लड़कियां भी प्रतिभाग करती हैं. जगह-जगह आयोजित होने वाले कार्यक्रम में महेश रैकवार मंडलसी के साथ संगीत की प्रस्तुति देते हैं. आरोप है कि आजाद नगर के दबंग साहब सिंह पिछले 6 माह से महेश रैकवार को परेशान कर रहा है. महेश रैकवार पर लड़कियां भेजने का दबाव बनाया जाता है. संगीत मंडली में काम करने वाली लड़कियों को नहीं भेजने पर जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है. रास्ते में दबंग महेश रैकवार के साथ बदसलूकी भी कर चुका है.

संगीत मंडली संचालक का दबंग पर आरोप

बीते दिनों भी साहब सिंह ने संगीत मंडली संचालक के साथ मारपीट की. पीड़ित महेश रैकवार का कहना है कि लड़कियों को भेजने से इंकार कर दिया था. बौखलाए दबंग ने बेरहमी से मारपीट की. पीड़ित का कहना है कि थाने में शिकायत करने पर दबंग ने अंजाम भुगतने की धमकी दी. धमकी की परवाह किए बिना पीड़ित ने नामजद तहरीर कबरई पुलिस को दी. आरोप है कि मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की. कार्यवाही नहीं होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं. पीड़ित को लगातार जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. महेश रैकवार का कहना है कि दबंग संगीत कार्यक्रम के दौरान रुकावट पैदा करता है.

लड़कियों को भेजने की होती है फरमाइश

ऐसे में आज पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में दबंग के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है. पीड़ित ने दबंग से जान माल के खतरे की आशंका जताई है. अनहोनी होने पर जिम्मेदार सिर्फ साहब सिंह को ठहराया है. कबरई थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पैसों के लेनदेन का विवाद है. दूसरे पक्ष साहब सिंह ने भी आवेदन दिया है. उसका कहना है कि महेश रैकवार ने पैसे उधार लिए थे. उधारी की रकम मांगने पर झूठी शिकायत की गई. थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर कार्यवाही करने की बात कही है. 

UP News: थानेदार ने छीन लिया पीला गमछा, ओम प्रकाश राजभर की SBSP कार्यकर्ता ने लगाया आरोप, जानें- मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget