एक्सप्लोरर

महोबा में व्यापारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी रेप के मामले में काट चुका है सजा

Mahoba Murder Case: व्यापारी देर रात खाना खाकर घर से दर्शन के लिए बड़ी माता मंदिर जा रहा था, जहां मंदिर के पास ही कुछ लोग शराब पी रहे थे. तभी व्यापारी को रोककर बेवजह विवाद करने लगे.

Mahoba Crime News: महोबा में देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी को पैरोल पर छूटे रेप के सजायाफ्ता अपराधी ने साथियों संग मिलकर अवैध तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. व्यापारी को रोककर शराब के नशे में विवाद कर दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया है. व्यापारी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.

अवैध तमंचे से व्यापारी की गोली मारकर हत्या की वारदात जनपद के चरखारी कोतवाली कस्बे में घटित हुई है. बताया जाता है कि किशोरी से रेप के सजायाफ्ता पैरोल पर छूटे अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है. आपको बता दें कि चरखारी कस्बा के मोहल्ला बजरिया निवासी अनिल चौरसिया इलाके में चौरसिया लाइट डेकोरेशन के व्यापारी था, जो बीती देर रात कानपुर से माल खरीदकर वापस लौट रहा था.

व्यापारी को सीने में तमंचा सटाकर मारी गोली

व्यापारी देर रात खाना खाकर घर से दर्शन के लिए बड़ी माता मंदिर जा रहा था, जहां मंदिर के पास ही रेप का सजायाफ्ता अपराधी धीरेंद्र सिंह उर्फ हेमू राजा अपने पांच साथियों के साथ शराब पी रहा था. आरोप है कि तभी व्यापारी अनिल को रोकर बेवजह विवाद करने लगा. शराब के नशे में विवाद के दौरान उसने अवैध तमंचा उसके सीने में लगा दिया. व्यापारी कुछ समझ पाता उसने गोली मार दी. सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. गोली चलने की आवाज पर व्यापारी का भाई, परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

व्यापारी की हत्या से इलाके में सनसनी

हत्या की पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी है. उसने बताया कि किशोरी से रेप करने के मामले में आजीवन कारावास का सजायाफ्ता अपराधी धीरेंद्र उर्फ हेमू राजा दो महीने पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया है और तभी से अपने पांच साथियों के साथ मोहल्ले में तमंचे लहराते और शराब के नशे में उत्पात मचाते थे. 

कार्रवाई में जुटी पुलिस 

इस मामले को लेकर एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है, जिस संबंध में तहरीर प्राप्त होने पर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जायेगी. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: यूपी में पहले नौकरी के लिए बने मुर्गा, अब पकड़ लिए कान, प्रयागराज में चल रहा अनूठा आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
हापुड़ में बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरने से पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल
हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी
हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, वाहनों की थमी रफ्तार; कई इलाकों में भरा पानी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget