एक्सप्लोरर

महोबा में बारिश के बाद आल्हा-ऊदल गांव में जलभराव, फोरलेन हाईवे निर्माण बना इसकी वजह?

Mahoba News: बिलबई ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस गांव में जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप है. कारण है फोरलेन हाईवे निर्माण, जिसने दिसरापुर तालाब के पानी के प्राकृतिक निकास को बंद कर दिया.

महोबा जनपद के वीरता और गौरव के प्रतीक वीर आल्हा-ऊदल का पैतृक गांव दिसरापुर आज एक जलभराव से जूझ रहा है. पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने पूरे गांव को जलमग्न कर दिया है. हालात इतने बदतर हो गए हैं कि गांव की गलियों से लेकर घरों तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है.

बिलबई ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले इस गांव में जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह ठप है. कारण है फोरलेन हाईवे निर्माण, जिसने दिसरापुर तालाब के पानी के प्राकृतिक निकास को बंद कर दिया. तालाब लबालब हो चुका है और पानी का बहाव न होने से पूरे गांव में भर गया है.

गांव के लगभग 20 कच्चे मकान तबाह

इस पानी ने गांव के लगभग 20 कच्चे मकानों को गिराकर तबाह कर दिया है. रामप्रसाद रैकवार, वनमाली रैकवार, नारायण दास, देशराज, गणेश, भरत, चेतराम, मनोज पूर्णिया, दयाराम, रामदयाल, भगवानदास, कल्लू, हरिश्चंद्र, जितेंद्र समेत कई ग्रामीणों के घर या तो ढह गए या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

ग्रामीणों ने कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया

घरों में रखा अनाज सड़ गया, बर्तन और जरूरत का सामान पानी में बह गया. लोग भूखे हैं, जानवर चारा और पानी के बिना तड़प रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने पूर्व में कई बार जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था. प्रशासन से गुहार लगाई थी कि फोरलेन के चलते बंद हुए निकास को खोला जाए, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई.

बरसते पानी में खुद और बच्चों के बचा रहे हैं लोग

गांव में स्थिति इतनी भयावह है कि लोग अपने ही मकानों के बाहर, बरसते पानी में किसी तरह खुद को और अपने बच्चों को बचाने में लगे हैं. न बिजली है, न खाना, न पीने का साफ पानी. गांव में राहत या बचाव के नाम पर कोई सरकारी पहल अब तक नहीं हुई है.

लापरवाही के कारण जल भराव से जूझ रहा है गांव

दिसरापुर जो वीर आल्हा-ऊदल जैसे महापुरुषों की भूमि है, आज प्रशासन की लापरवाही के कारण जल भराव से जूझ रहा है. इतिहास के इस गौरवशाली गांव के लोग आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं, और सरकार की ओर टकटकी लगाए मदद की आस में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget