एक्सप्लोरर

महोबा में आटा चक्की संचालक को गोली मारकर लूटी गई दुकान, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Mahoba News: रामकिशोर साहू अपनी आटा चक्की पर ग्राहकों के लिए आटा पीस रहे थे. रविवार शाम अचानक एक सशस्त्र बदमाश दुकान पर पहुंचा और बिना कुछ कहे रामकिशोर पर गोली चला दी, गोली उनकी दाहिनी आंख में लगी.

यूपी के महोबा में कबरई थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब आटा चक्की संचालक रामकिशोर साहू पर अज्ञात बदमाश ने फायरिंग कर दी और दुकान में रखी नगदी लूट कर भाग गया. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उधर पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी है.

बता दें कि कबरई कस्बे के विवेक नगर में रामकिशोर साहू अपनी आटा चक्की पर ग्राहकों के लिए आटा पीस रहे थे. रविवार शाम अचानक एक सशस्त्र बदमाश दुकान पर पहुंचा और बिना कुछ कहे रामकिशोर पर गोली चला दी. गोली उनकी दाहिनी आंख में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े. बदमाश ने दुकान से नकदी से भरी गोलक लूटी और तेजी से भाग गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बदमाश भागते दिख रहा है. गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी.

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल रामकिशोर को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया. जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. यतेंद्र पुरवार ने बताया कि रामकिशोर की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. पीड़ित के भतीजे रविंद्र ने बताया कि बदमाश ने अचानक गोली मारी, जिससे उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए.

क्षेत्र में दहशत
घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सीमाएं सील कर दीं और बदमाश की तलाश में जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया. सीओ सिटी के नेतृत्व में एसओजी और चार थानों की पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने पीड़ित परिवार को जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. वहीं इस वारदात ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
लखनऊ: पायल बेचने का राज खुलने का डर, 26 साल के युवक की हत्या
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
बुलंदशहर में रेप-हत्या का आरोपी ढेर, 50 हजार का था इनाम
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर संतों का ऐलान, 6 दिसंबर को कारसेवा
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार
फतेहपुर: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, शिक्षक पति गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget