एक्सप्लोरर

बाराबंकी: लोधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम, पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस दौरान कांवड़ियों के लिए जगह-जगह सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बाराबंकी, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पौराणिक लोधेश्वर शिव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। लाखों कांवड़ियों और शिवभक्तों का हुजूम देखते ही बन रहा है। महादेवा मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जारही है।

यूपी के बाराबंकी जिले की तहसील रामनगर में स्थित महाभारत कालीन प्राचीन पौराणिक महादेव लोधेश्वर शिवलिंग पर शिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का जबरदस्त हुजूम उमड़ रहा है। पुलिस ने सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लग गयी हैं। दूर दराज से शिवभक्त बाराबंकी पहुच रहे हैं।

बाराबंकी: लोधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम, पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

कांवड़िये नाचते गाते बम भोले के जयकारे संग महादेवा महादेवा पहुंच रहे हैं। दूर दराज से महादेवा पहुंचे कांवड़ियों के डेरा जमाने के बाद महादेवा मेला में आस्था का सैलाब दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि कांवड़ियों की टोलियों में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी शामिल हैं।

सुरक्षा के लिहाज से पूरे मेला क्षेत्र को 4 जोन व 9 सेक्टर में बांटा गया है। मेले में एक कंट्रोल रूम और 9 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा एक एएसपी, 37 एसएसआई, 37 हेड कांस्टेबल, 262 कांस्टेबल, 60 महिला कांस्टेबल, 103 होमगार्ड व तीन क्षेत्राधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त तीन प्लाटून पीएसी, एक प्लाटून फ्लड व फायर सर्विस के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम में लगी एलसीडी पर भी अफसरों की खास नजर है।

बाराबंकी: लोधेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का हुजूम, पुलिस ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

मेले में किसी श्रद्धालु को असुविधा न हो प्रशासन इसका पूरा प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में मेला परिसर में विश्व कल्याण द्वार के समीप खोया पाया केंद्र बनाया गया है। यदि कोई श्रद्धालु या बच्चा कहीं भटक जाता है तो इसकी जानकारी यहां से मिल सकेगी। कांवड़ियों के लिए निशुल्क फलाहार, विश्राम के जगह-जगह शिविर लगाए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget