एक्सप्लोरर

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्री पर संगम नगरी में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, आज से माघ मेले का हो रहा समापन

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में महाशिवरात्री पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा, शिव भक्तों की ऐसी भीड़ की शिव मंदिरों में वहां तिल रखने की जगह भी नहीं थी. शिव मंदिरों में महादेव के जयकारे गूज रहे थे.

Mahashivratri 2024: भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के ब्याह का पर्व महाशिवरात्रि आज संगम नगरी प्रयागराज में भी पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है. इस मौके पर प्रयागराज के माघ मेले में संगम पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश के कोने कोने से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु आए हुए हैं. स्नान का सिलसिला ब्रह्म मुहूर्त यानी भोर में करीब साढ़े तीन बजे से ही शुरू हो गया था. महाशिवरात्रि पर प्रयागराज में आज भक्ति और मस्ती का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है. श्रद्धालु जहां एक तरफ गंगा स्नान कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ शिव मंदिरों में खास पूजा अर्चना भी की जा रही है. 

महाशिवरात्रि के स्नान पर्व के साथ ही प्रयागराज में पिछले तकरीबन पचास दिनों से लगे माघ मेले का भी समापन हो रहा है. संगम नगरी के तमाम शिवालयों में शिव भक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी हुई है कि वहां तिल रखने तक की जगह नहीं बची है. श्रद्धालुओं के कतारें मंदिर परिसर के बाहर तक पहुंच गई हैं. भोले के भक्त उन्हें दूध -जल -पंच मेवे व बेलपत्र अर्पित कर रहे हैं. शहर के शिवालय ओम नमः शिवाय और बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहे हैं.

 

शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़

श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना
श्रद्धालु अपने व परिवार की सुख समृद्धि के साथ ही देश व समाज की एकता व तरक्की की भी कामना कर रहे हैं. पौराणिक महत्व के प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी है कि तिल रखने तक की जगह नहीं बची है. धर्म शास्त्रों के मुताबिक भगवान भोलेनाथ सतयुग में यहां स्वयं प्रकट हुए थे. त्रेतायुग में भगवान राम ने भी यहां आकर पूजा अर्चना की थी. प्राचीन समय में इस मंदिर को कामेश्वर तीर्थ कहा जाता था. 

 

गंगा में स्नान करते श्रद्धालु
गंगा में स्नान करते श्रद्धालु

संगम नगरी प्रयागराज में महाशिवरात्री पर्व को एक अनोखे औऱ अलग अंदाज में मनाया जाता है. महाशिवरात्रि के मौके पर प्रयागराज में जगह-जगह शिव बारात निकाले जाने की भी परंपरा है. प्रदोष की वजह से इस बार के महाशिवरात्रि के पर्व का महत्व कई गुना बढ़ गया है. इसी वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम और शिवालयों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: राजा भैया के करीबी पर BJP मेहरबान, रेस में मुलायम सिंह यादव की बहू का नाम, इन्हें भी मिलेगा मौका!

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget