एक्सप्लोरर

महराजगंज: जेलर को चिट्टी लिखकर कैदियों ने जेल में ही रहने की लगाई गुहार, बेहद दिलचस्प है वजह

यूपी की जेलों में कोरोना संक्रमण ना फैले इसे लेकर शासन ने कैदियों को पैरोल और अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया था. इस बीच महराजगंज जिला जेल के जेलर ने बताया कि दो कैदी जिनको पैरोल मिली उन्होंने चिट्ठी लिखकर जेल से बाहर नहीं जाने को बात कही है. 

महराजगंज: जेल ना जाने की गुहार लगाते हुए कई लोग देखे जा सकते हैं, लेकिन महराजगंज जिला जेल में दो सजायाफ्ता कैदियों ने पैरोल पर मिली रिहाई को लेने से इनकार कर दिया है. पैरोल मिलने के बाद दोनों कैदियों ने जेलर को पत्र लिखकर आर्थिक तंगी और बढ़ते कोरोना संक्रमण का हवाला देकर जेल में ही रहने देने की गुहार लगाई है. दोनों पिछले वर्ष भी पैरोल पर रिहा हुए थे. बताया जा रहा है कि तब कोई काम ना मिलने के कारण उन्हें कई बार भूखा तक रहना पड़ा था. फिलहाल, जेलर ने दोनों की रिहाई रोक दी है. 

बंदियों को पैरोल पर छोड़ा जा रहा है
शासन की तरफ से कोविड संक्रमण फैलने की आशंका देखते हुए जेल से बंदियों को अंतरिम जमानत और सजायाफ्ता कैदियों को 60 दिनों की पैरोल पर छोड़ा जा रहा है. जिसको देखते हुए महराजगंज जिला जेल से 76 बंदी अंतरिम जमानत पर रिहा किए जा चुके हैं. वहीं, पैरोल के लिए सात कैदियों को चिह्नित किया गया है. इनमें घुघली के हरपुर महंथ निवासी 31 वर्षीय बृहस्पति और श्यामदेउरवा के कछरहवां निवासी 29 वर्षीय कमलेश भी हैं. 

जेल में ही रहना पसंद है
दोनों दहेज हत्या में सात-सात वर्ष के सजायाफ्ता हैं और 2017 से जेल में हैं. इस बार जब शासन की तरफ से पैरोल पर जाने का आदेश मिला तो दोनों ने ये कहते हुए जेलर को पत्र लिखकर जेल के बाहर जाने से मना कर दिया कि लॉकडाउन के कारण उन्हें बाहर कोई काम नहीं मिलेगा और जेल के बाहर उन लोगों को कोरोना का डर भी बना रहेगा क्योंकि, कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है जिसके कारण उन्हें जेल में ही रहना पसंद है. 

जेल में जो सुविधा है वो बाहर नहीं मिलेगी
कैदी कमलेश ने बताया कि वो पहले मजदूरी करता था लेकिन इस लॉकडाउन में उसे जेल के बाहर मजदूरी नहीं मिलेगी इसलिए वो जेल के बाहर नहीं जाएगा. जब सजा खत्म हो जाएगी वो तभी बाहर जाएगा. वहीं, दूसरे कैदी बृहस्पति ने बताया कि पिछले लॉकडाउन में वो पैरोल पर जेल से बाहर गया था लेकिन उसे कोई काम नहीं मिला इसलिए इस बार वो पैरोल मिलने पर भी बाहर नहीं जाएगा क्योंकि जो जेल में सुविधा है वो बाहर नहीं मिलेगी. 

जेल से बाहर नहीं जाने को लेकर लिखी चिट्ठी
जेलों में कोरोना का संक्रमण ना फैले इसको लेकर शासन ने पैरोल और अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया था जिसके बाद यूपी की जेलों से काफी संख्या में कैदियों को छोड़ा गया. लेकिन, महराजगंज जिला जेल के जेलर ने बताया कि दो कैदी जिनको पैरोल मिली उन्होंने चिट्ठी लिखकर जेल से बाहर नहीं जाने को बात कही है. 

जेल में मिल रहा है पौष्टिक भोजन
जेलर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले लॉकडाउन में भी दोनों पैरोल पर बाहर गए थे लेकिन कोई नहीं मिला. काम ना मिलने की वजह से दोनों परिवार से उपेक्षित भी हुए थे जिसके कारण इस बार दोनों ने जेल से बाहर जाने से मना कर दिया है. जेलर ने ये भी बताया कि चूंकि उनके जेल में कोरोना के कारण काढ़ा समेत पौष्टिक भोजन कैदियों को दिया जा रहा है इसलिए ये भी कारण हो सकता है कि कैदी बाहर ना जाना पसंद कर रहे हों.

ये भी पढ़ें: 

कोरोना ने दिया दर्द, मां की मौत के बाद अनाथ हुए चार मासूम...इतने बुरे हालात में भी नहीं टूटा इन बच्चों का हौसला, पढ़ें खबर  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
UP News: अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
अयोध्या और बस्ती के लिए सीएम योगी खोलेंगे खजाना, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget