एक्सप्लोरर

कोरोना ने दिया दर्द, मां की मौत के बाद अनाथ हुए चार मासूम...इतने बुरे हालात में भी नहीं टूटा इन बच्चों का हौसला, पढ़ें खबर  

यूपी के बलिया में एक परिवार के 4 बच्चे अनाथ हो गए हैं. अब उनकी परवरिश और भरण पोषण भगवान भरोसे है. इन मासूम बच्चों के सामने अब अपने जीवन को लेकर जीने का संकट खड़ा हो गया है.

बलिया: यूपी के बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद के पत्नी राजवंशी देवी के पैतृक गांव और उनके ससुराल दलनछपरा गांव में अब कोरोना तेजी से कहर बनकर टूट रहा है. यहां एक परिवार के 4 बच्चे अनाथ हो गए हैं. अब उनकी परवरिश और भरण पोषण भगवान भरोसे है. इन मासूम बच्चों के सामने अब अपने जीवन को लेकर जीने का संकट खड़ा हो गया है. 7 साल के अंकुश पर खेलने की उम्र में ही अपनी मां के अंतिम संस्कार से लेकर श्राद्ध कर्म तक की बड़ी जिम्मेदारी निभाने का बोझ अचानक आ पड़ा. अंकुश चंदा मांगकर आगे की पढ़ाई कर पुलिस बनने की बात कह रहा है. वहीं, बहन दूसरे के खेतों में मजदूरी कर पेट पालने की बात कह रही हैं. गांव के लोगों का कहना है कि सरकार से इन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई है. वहीं, एसडीएम का कहना है कि इन बच्चों के परिवार का कोई और सदस्य देखभाल की जिम्मेदारी लेता है तो इनके भरण पोषण के हर महीने 2000 रुपये प्रति बच्चों के हिसाब से 18 वर्ष तक दिया जाएगा और यदि कोई जिम्मेदार नहीं मिलता है ऐसी स्थिति में उन्हें शेल्टर होम में रखा जाएगा.
   
कभी नहीं टूटा बच्चे का हौसला 
कुछ वर्ष पहले अंकुश के पिता संतोष पासवान की कैंसर के चलते मौत हो गई थी. इसके बाद अंकुश की मां पूनम देवी को भी कोरोना का संक्रमण हो गया और उचित इलाज के अभाव में उनकी भी मौत हो गई. जिसके बाद से ही इनके 4 बच्चे जिनमें सबसे बड़ी काजल, रूबी, रेनू उर्फ सुबी और 7 साल का अंकुश अनाथ हो गए हैं. अब इन बच्चों की परवरिश और भरण पोषण भगवान भरोसे है. मां के गुजर जाने के बाद मासूम अंकुश को मुखाग्नि से लेकर श्राद्ध कर्म तक कि जिम्मेदारी निभानी पड़ी. हालांकि, इस विकट परिस्तिथि में भी अंकुश का हौसला नहीं टूटा है. उसका कहना है कि हम लोगों से चंदा मांगकर अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे और पढ़कर पुलिस बनेंगे. वहीं, बहनों का कहना है कि अब आगे कैसे चलेगा ये भगवान के भरोसे है. अब हम लोग दूसरे के खेतों में मजदूरी कर गुजर बसर करेंगे. 

मेडिकल टीम जांच करने नहीं आई
वहीं, अंकुश के घर के बगल के रहने वाले इस गांव के पूर्व प्राधान की मानें तो संतोष की 4 साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है और 10 से 11 दिन पहले उनकी पत्नी की भी कोरोना ने जान ले ली. उनको सांस की प्रॉब्लम हुई और मौत हो गई. अब इन बच्चों का पालन पोषण करने के लिए कोई नहीं है. अभी तक सरकार का कोई नुमाइंदा तक नहीं आया है. गांव में कोरोना की वजह से 10 से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन, गांव में अब तक कोई मेडिकल टीम जांच करने नहीं आई है. 

लापरवाह दिखे लोग 
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद की ससुराल और पत्नी राजवंशी देवी के पैतृक गांव दलनछपरा गांव में कोरोना का संक्रमण बढ़ने और एक दर्जन लोगों की कोरोना से मौत की वजह भी साफ नजर आ रही है. गांव में पूजा चल रही है जिसे देखने के लिए गांव के लोगों की भीड़ जमी हुई है. यहा ना तो किसी को सामाजिक दूरी के नियम का ख्याल है और ना ही कोरोना से बचने के लिए कोई मास्क पहने दिखाई दे रहा है. अब जब बड़े ही कोरोना के खतरे को देखते हुए नियमों की अनदेखी करेंगे तो भला बच्चे कैसे इसका पालन करेंगे. शायद यही लापवाही थी जिसकी वजह से आज ये बच्चे अनाथ हो गए हैं और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.

ये भी पढ़ें: 

Coronavirus In UP: सामने आए 4844 नए केस, 24 घंटे में 234 मरीजों की हुई मौत    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
'गौरव गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', 44 पेजों की SIT रिपोर्ट के बाद हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
'गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', SIT रिपोर्ट के बाद CM हिमंता बोले- MHA करेगा जांच

वीडियोज

Bollywood News: एक तारीख, दो तूफान! धुरंधर 2 और टॉक्सिक से बॉक्स ऑफिस में हड़कंप
Khabar Gawah Hai: 'परमात्मा' जिम्मेदार तो आप किस लिए सरकार? | Surajkund Mela Accident
Surajkund Mela Accident: झूला हादसे में बड़ी कार्रवाई...अब तक 2 लोग गिरफ्तार | Haryana News
Assam Politics: Congress नेता Gaurav Gogoi पर 'हिमंता बाण' | Himanta Biswa Sarma | Breaking
अब India का Most Complex Fighter Jet Private Sector संभालेगा? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
भारत रूसी तेल खरीदेगा या नहीं? पीयूष गोयल के जवाब पर बोला उद्धव गुट- हम झुक गए... 
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'स्वतंत्र देव सिंह को BJP विधायक ने नहीं बनाया था बंधक', मंत्री दारा सिंह चौहान ने दी सफाई
'मैं बहुत रोमांटिक हूं...' तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
तलाक के 7 साल बाद इस एक्ट्रेस को हुआ दोबारा प्यार? फिर बनेंगी दुल्हन!
'गौरव गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', 44 पेजों की SIT रिपोर्ट के बाद हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
'गोगोई, एलिजाबेथ और PAK के बीच गहरा रिश्ता', SIT रिपोर्ट के बाद CM हिमंता बोले- MHA करेगा जांच
T20 World Cup: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी
'अगर वह अपने अधिकारों के लिए खड़े होने का फैसला...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर वो अपने अधिकारों के लिए खड़े होने...' बांग्लादेशी हिंदुओं को लेकर मोहन भागवत का बड़ा बयान
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
Indian Air Force में बनना है अग्निवीर तो है आखिरी मौका, चूक गए तो होगी परेशानी
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
सिर्फ 5000 रुपये में शुरू हो जाता है यह बिजनेस, 7 दिन में होने लगती है बंपर कमाई
Embed widget