एक्सप्लोरर

Maharajganj News: पत्नी से हुआ विवाद तो छह महीने की बेटी की गला दबाकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज की रहने वाली सुभावती सुबह अपने बेटे के साथ टहलने गई थी और जब वह वापस लौटी तो उसने जो घर में देखा उससे वह आवाक रह गई.

Maharajganj Crime News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज (Maharajganj) जिले में भारत-नेपाल बॉर्डर (Indo-Nepal Border) के पास झुलनीपुर गांव में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहं एक व्यक्ति ने अपनी ही छह महीने की मासूम बेटी सनिता को गला दबाकर मार (Murder) डाला. पिता की क्रूरता की ये हैरान कर देनेवाली घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार (Accused Arrested) कर लिया है.

 झुलनीपुर निवासी सुभावती ने बताया कि हर रोज की तरह गुरुवार रात को खाने के बाद पति नरेश, बेटा सुनील (2) और बेटी सनिता सोने चली गईं. शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे बड़ा बेटा सुनील जग गया. बेटी सनिता और पति नरेश सो रहे थे. पति और बेटी को कमरे में छोड़ बड़े बेटे सुनील को साथ लेकर सुभावती सड़क की ओर टहलने चली गई. कुछ देर बाद जब घर लौटी तो देखा कि कमरे के दरवाजे में अंदर से ईंट लगाकर बंद कर दिया गया है. जिसकी जानकारी उसने सास को दी. उसके बाद सास ने कमरे के दरवाजे में लगी ईट को धक्का देकर हटा दिया. दरवाजा खुलने के बाद कमरे में प्रवेश कर देखा तो वह अचेत हो गई. क्योंकि, मासूम बेटी सनिता बिस्तर पर मरी पड़ी थी और बेरहम पति नरेश मृत मासूम बेटी के पास बैठा हुआ था. सुभावती की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता नरेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

परिवार ने पुलिस को बताई यह बात
एसएसपी आतिश कुमार ने बताया कि निचलौल पुलिस को सूचना मिली कि झुलनीपुर निवासी नरेश साहनी ने अपनी छह महीने की बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही तत्काल प्रभारी निरीक्षक और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. परिवार से पूछताछ में ये बात निकल सामने आई है कि आरोपी ने पारिवारिक गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है. परिवारजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें -

Watch: एक साथ दिखे सीएम योगी और अखिलेश यादव, सतीश महाना के साथ गुफ्तगू करते आए नजर, अलग दिखे चाचा शिवपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget