एक्सप्लोरर

Maharajganj: रहस्यम परिस्थिति में हॉस्टल की छत से गिरकर 10वीं के छात्र की मौत, घर से लौटकर रहने लगा था गुमशुम

Maharajganj News: महाराजगंज में छुट्टियों के बाद वापस पढ़ाई के लिए बेटा हॉस्टल लौट गया. माता-पिता को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी मुलाकात साबित होने जा रही है.

Maharajganj Student Death: महराजगंज (Maharajganj) जिले में चोखराज तुल्स्यान इंटर कॉलेज के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर 10वीं के एक छात्र की संदिग्ध मौत (Student's Death) हो गई. जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. छात्र की पहचान कुशीनगर (Kushinagar) निवासी छोटेलाल के बेटे अभय गुप्ता (15) के रूप में हुई है जो कि हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था. बीते दिनों वह मकर संक्रांति की छुट्टी पर घर गया था. सोमवार को पढ़ाई करने के लिए दोबारा हॉस्टल आया था.

अभय गुरुवार को आधी रात के वक्त छत से गिर गया. इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहां भी छात्र की हालत में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त भटहट के नजदीक अभय की मौत हो गई. वहीं छात्र की मौत की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृत छात्र के पिता छोटेलाल ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. उधर, अभय के दोस्तों का कहना है कि जब वह घर से वापस आया था तो वह किसी से बात नहीं करता था और न ही समय पर खाना खाता था.

पुलिस ने हॉस्टल के छात्रों से की बातचीत
एसपी कौस्तुभ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज सुबह लगभग 8 बजे के आसपास थाना कोठीभार को ये सूचना मिली है कि चोखराज इंटर कॉलेज का एक छात्र छत से गिरकर घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. उन्होंने आगे कहा, 'सूचना पर हमारे थाने की टीम, सीओ साहब, एसडीएम साहब, मेरे द्वारा आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है. जहां पर घायल अवस्था में बच्चा मिला था और जिस छत से कूदा था और जिस हॉस्टल में वो रहता था, वहां के सभी बच्चों से बातचीत की गई. साथ में उनके परिजन आए हुए हैं. उनसे बातचीत की गई है, स्कूल प्रशासन से भी जानकारी ली जा रही है.'
 
ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget