एक्सप्लोरर

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी की अपील, माघ मेले में लोग कोरोना नियमों का पालन करें

प्रयागराज में होने वाले माघ मेले को लेकर नरेंद्र गिरी का कहना है कि उन्हें सीएम योगी से आश्वासन मिला है कि मेले का आयोजन अच्छी तरह होगा लेकिन कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान जरूर रखा जाए.

प्रयागराज: साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. लखनऊ में सीएम आवास पर हुई मुलाकात में दोनों के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई. खास तौर पर संगम की रेती पर हर साल लगने वाले दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक मेले की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने परंपरागत मेले को विधिवत कराने का आश्वासन दिया.

सीएम ने दिया आश्वासन

सीएम योगी ने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष को ये भी आश्वासन दिया है कि कोविड काल में भी मेले की परंपरा नहीं टूटेगी. लेकिन सीएम ने साधु संतों और श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइन के पालन की भी अपील की है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालु यहां से पुण्य लेकर जाएं, कोरोना का संक्रमण लेकर न लौटें.

साधु-संत व कल्पवासी ही मेले में आएं

वहीं, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने भी सीएम से मुलाकात के बाद लोगों से अपील की है. उन्होंने कहा है कि कोविड के चलते मेले मेले का स्वरूप कम किया गया है. इस बार माघ मेले में संस्थाओं पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है. केवल साधु संत, श्रद्धालु और कल्पवासी ही मेले में आएंगे. महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि माघ मेले में आने वाले हर व्यक्ति के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य रहेगा. महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि मेला साधु-संतों, श्रद्धालुओं और कल्प वासियों है, लेकिन मेले में वही लोग आयें जिन्हें संकल्पित पूजा अर्चना करनी है.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ: मास्क सप्लाई के नाम पर अमेरिकन कंपनी से ठगी, ई-मेल से की सीएम योगी से शिकायत, FIR दर्ज

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: आरोपी के मकन के ध्वस्तीकरण पर HC की रोक
UPITS 2026 में जुड़ेंगे 85 देशों के खरीदार, CM योगी ने की समीक्षा
UPITS 2026 में जुड़ेंगे 85 देशों के खरीदार, CM योगी ने की समीक्षा

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget