एक्सप्लोरर

UP Politics: 2019 वाली गलती नहीं दोहराएंगे ओपी राजभर? महाकुंभ में करेंगे ये काम

Om Prakash Rajbhar महाकुंभ में होने वाली कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच गए हैं. बैठक के बाद आज वो सीएम योगी और दूसरे मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी भी लगाएंगे.

Mahakumbh Yogi Cabinet Meeting: प्रयागराज महाकुंभ में आज यूपी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है. बैठक में शामिल होने के लिए योगी सरकार के सभी मंत्री प्रयागराज पहुंच गए हैं. इनमें सहयोगी सुहेलदेव समाज पार्टी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी शामिल हैं. बैठक के बाद राजभर भी सीएम योगी आदित्यनाथ और सभी मंत्रियों के साथ त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे. 

महाकुंभ क्षेत्र में आज सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में शामिल होने के लिए ओम प्रकाश राजभर मंगलवार रात को ही कुंभ नगरी पहुंच गए थे. जिस सर्किट में कैबिनट की बैठक होनी है वहीं पर राजभर ठहरे हुए हैं और आज वो कैबिनेट की बैठक में भी शामिल होंगे. बैठक के बाद ओम प्रकाश राजभर भी आज त्रिवेणी संगम में सीएम योगी और दूसरे मंत्रियों के साथ स्नान करेंगे.  

2019 वाली गलती नहीं दोहराएंगे राजभर
ओम प्रकाश राजभर इस बार 2019 वाली गलती दोहराने के मूड में नहीं है. यही वजह है कि वो रात को ही बैठक में हिस्सा लेने के लिए प्रयागराज पहुँच गए थे. दरअसल इससे पहले भी 2019 के प्रयागराज महाकुंभ में भी योगी मंत्रिमंडल बैठक हुई थी लेकिन ओम प्रकाश राजभर इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे. उन्होंने इससे दूरी बनाए रखी था और उन्होंने उस वक्त संगम में स्नान भी नहीं किया था. 

2019 के कुंभ में यूपी कैबिनेट का हिस्सा होने के बावजूद आस्था के मेले को लेकर उन्होंने सवालिया निशान खड़े किए थे. वहीं उनकी गैरमौजूदगी भी काफी चर्चा में रही थी. राजभर इस बार ये गलती नहीं दोहराएंगे. आज की बैठक में शामिल होने और त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए ओमप्रकाश राजभर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक वो बैठक के बाद सीएम योगी और दूसरे मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी भी लगाएंगे. 

बता दें कि आज महाकुंभ क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी. इस बैठक में प्रयागराज और आसपास के क्षेत्र को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget