एक्सप्लोरर

महाकुंभ में कैसे मची भगदड़? प्रशासन ने कहा- 'ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात 1-2 के बीच बैरिकेड्स टूटा और...'

Mahakumbh Stampede Reason: महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर प्रशासन ने बुधवार (29 जनवरी) की शाम को बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि भगदड़ में 30 लोगों की मौत हुई है और 60 जख्मी हैं.

Mahakumbh Stampede: प्रयागराज में महाकुंभ में भगदड़ को लेकर मेला प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी किया है. मेला अधिकारी और कुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में भारी भीड़ के कारण दूसरी ओर के बैरिकेड्स टूट गए, इसकी वजह से भगदड़ मची. इस हादसे में 30 लोगों की मौत हुई है और 60 लोग जख्मी हैं. 

वैभव कृष्ण ने कहा, ''29 जनवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान पर्व था. इसमें ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व रात के एक बजे से 2 बजे के बीच मेला क्षेत्र में अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ का दबाव बना और इसके दबाव के कारण दूसरी ओर से बैरिकेड्स टूट गए.  भीड़ के लोग बैरिकेड्स फांदकर दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त के स्नान का इंतजार कर रहे लोगों को कुचलना शुरू कर दिया.''

25 मृतकों की हुई पहचान

उन्होंने कहा, ''प्रशासन ने तत्काल राहत बचाव करते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाया और एंबुलेंस के माध्यम से 90 घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इसमें से 30 श्रद्धालुओं की दुखद मृत्यु हो गई.''

अधिकारी ने कहा कि मृतकों में 25 लोगों की पहचान हो गई है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है. कुछ घायल घर भेजे गए हैं. 36 घायल अभी भर्ती हैं. प्रशासन ने भगदड़ के लिए हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया है. इस नंबर पर लोग अपनों के बारे में जानकारी पा सकते हैं.

वीआईपी प्रोटोकॉल पर क्या बोले अधिकारी?

वैभव कृष्ण ने वीआईपी प्रोटोकॉल को लेकर लग रहे आरोपों पर कहा कि 29 जनवरी को सख्त निर्देश दिए गए थे कि कोई भी वीआईपी प्रोटोकॉल की अनुमति नहीं दी जाएगी.

विपक्षी दलों का कहना है कि वीआईपी मूवमेंट के चलते रास्ते बंद करने और बड़े स्तर पर बद-इंतजामी की वजह से महाकुंभ में भगदड़ मची है.

कलयुग का श्रवण कुमार: 92 वर्षीय माँ को हाथ गाड़ी में बैठाकर पैदल निकला महाकुंभ, संगम स्नान कराने का लिया संकल्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget