एक्सप्लोरर

कुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगी स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा, कम कीमत पर आसानी से करा सकेंगे बुकिंग

Mahakumbh Mela 2025 in Prayagraj: इस बार महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर यूपी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं. इसके तहत टेंट सिटी, स्लीपिंग पॉड्स जैसी सुविधा देने की योजना है.

Prayagraj News Today: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रयागराज महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए जोरशोर से तैयारी कर रही है. शहर के अतिरिक्त कुंभ क्षेत्र में आगंतुकों के ठहरने के लिए एक टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है. 

इसके अलावा महाकुंभ में पहली बार अत्याधुनिक स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा प्रदान किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है. पर्यटन विभाग ने इसके लिए रोड मैप तैयार कर लिया है, अगर सब कुछ ठीक रहा तो इस बार श्रद्धालुओं को स्लीपिंग पॉड्स की सुविधा मिल सकती है.

दरअसल, इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार त्रिवेणी के तट पर टेंट सिटी और प्रयागराज के रेलवे जंक्शन रेलवे पर स्लीपिंग पॉड की सुविधा उपलब्ध करा चुकी है. इसके बाद अब कुंभ में भी श्रद्धालु विशेष सुविधाओं वाले स्लीपिंग पॉड्स का आनंद उठा सकेंगे. 

श्रद्धालुओं के लिए बनेगा टेंट सिटी
प्रयागराज क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए परेड ग्राउंड में परम्परागत टेंट सिटी तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा अरैल और झूंसी में भी पीपीपी मोड पर लग्जरी सुविधाओं वाली दो टेंट सिटी बसाई जा रही हैं. टेंट सिटी को लेकर पर्यटकों और श्रद्धालुओं से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह के मुताबिक, अरैल में दो हजार लोगों की क्षमता वाले टेंट सिटी में अभी तक 1600 टेंट की बुकिंग हो चुकी है. झूंसी में प्रस्तावित दूसरे टेंट सिटी में 400 स्लीपिंग पॉड्स बनाने का रोड मैप भी तैयार कर लिया गया है. 

पीपीपी मोड में बनेगा पॉड्स
स्लीपिंग पॉड्स बनाने के लिए टेंडर होना है. अपराजिता सिंह कहना है कि पीपीपी मोड पर इसका निर्माण कराए जाने की योजना है. इसके लिए वेंडर्स के प्रस्ताव आए हैं, लेकिन सेफ्टी के सभी मानकों को सुनिश्चित करने के बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.

त्रिवेणी के तट पर बनने वाले इन स्लीपिंग पॉड्स में सभी मानकों पर खरा उतरते हुए लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके तहत कम किराये में श्रद्धालुओं को लग्जरी होटल की सुविधाएं देने की तैयारी है. स्लीपिंग पॉड्स एक कैप्सूल के आकार के चैंबर होते हैं, जो सभी आधुनिक सुविधाओं से लैसे होते हैं. 

पॉड में मिलेगी ये सुविधा
महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यह स्लीपिंग पॉड्स तैयार किए जाएंगे. पॉड में यात्री के आराम से सोने के साथ ही अपने आवश्यक कार्यों को पूरा करने की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. सरकार पूरी तरह वातानुकूलित इन पॉड में चार्जिंग और पेय जल की सुविधा भी देगी. 

पॉड की सुविधा लेने वाले यात्रियों को क्लॉक रूम, रिसेप्शन बूथ, वाशरूम या टॉयलेट और हाउस पेंट्री की सुविधा भी मिलेगी. इसके लिए ऑफ लाइन और ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध होगी. इससे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए उत्तम और सस्ती व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: UP BJP Candidate List: यूपी उपचुनाव के लिए कुछ देर में आएगी बीजेपी की लिस्ट! 9 सीटों पर बना ये समीकरण?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget