एक्सप्लोरर

Mahakumbha 2025: सुपर डीलक्स होटल जैसी सुविधाओं से लैस होगी टेंट सिटी, महाकुंभ ऐप से कर सकेंगे बुक

UP News: प्रयागराज में अगले साल लगने वाले कुंभ में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा की जा रही है. इसके टेंट ब्लॉक्स की स्थापना की जा रही है.

Mahakumbha 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में आने वाले करोड़ों भक्तों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर योगी सरकार महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-20 (अरैल) में 2000 से ज्यादा स्विस कॉटेज बेस्ड टेंट्स की स्थापना कर रही है. इन टेंटों की स्थापना उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (यूपीएसटीडीसी) द्वारा किया किया जा रहा है और 6 पार्टनर्स के साथ मिलकर विभिन्न टेंट ब्लॉक्स की स्थापना कर रहे हैं. 

इनमें आगमन, कुंभ कैम्प इंडिया, ऋषिकुल कुंभ कॉटेज, कुंभ विलेज, कुंभ कैनवस व एरा प्रमुख हैं. खास बात यह है कि वर्ल्ड क्लास स्टैंडर्ड्स के अनुसार इन टेंट्स की स्थापना व संचालन की जाएगी जो फाइव स्टार होटल क्षेणी की सुविधाओं से लैस होंगी. यह सुपर डीलक्स टेंट विला, महाराजा, स्विस कॉटेज व डॉर्मेटरी फॉर्मैट में उपलब्ध रहेंगी जिनका प्राइसिंग 1500 से 35 हजार के बीच प्रतिदिन के हिसाब से तय रहेंगी. वहीं, डॉर्मेटरी के अलावा 4000 से 8000 का शुल्क अतिरिक्त व्यक्ति के ठहरने पर देना होगा.

75 देश से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने अनुमान  
यूपीएसटीडीसी द्वारा जो टेंट सिटी स्थापित की जा रही है वह सीएम योगी के विजन के अनुरूप तैयार की जा रही है. अनुमान है कि महाकुंभ 2025 में  भारत समेत क़रीब 75 देशों के 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ सकते हैं. ऐसे में उन्हें वर्ल्ड क्लास अकॉमोडेशन फैसिलिटी उपलब्ध कराने के लिए 1 जनवरी से 5 मार्च की समयावधि के बीच इन टेंट्स का संचालन किया जाएगा. इन टेंट्स को यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट और महाकुंभ ऐप के जरिए भी बुक किया जा सकता है.

इन टेंट्स में ठहरने वाले लोगों की सुविधा के लिए विला टेंट्स को 900 स्क्वेयर फीट, सुपर डीलक्स टेंट्स को 480 से 580 स्क्वेयर फीट तथा डीलक्स ब्लॉक्स की स्थापना 250 से 400 स्क्वेयर फीट के क्षेत्र में होगी. इन टेंट्स में एसी, डबल बेड, मैट्रेस, सोफा सेट, कस्टमाइज्ड इंटीरियर्स, राइटिंग डेस्क, इलेक्ट्रिक गीजर, फायर एक्सटिंगुइशर्स, रजाई, ब्लैंकेट, मॉस्किटो नेट, वाईफाई, डाइनिंग एरिया व कॉमन सिटिंग एरिया जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी जो नदी किनारे सुखद अनुभव प्रदान करेंगे. वहीं, इनके पैकेज में योग, कल्चरल इवेंट्स व प्रयागराज से जुड़ी अन्य प्रमुख स्थलों व धार्मिक महत्व के क्षेत्रों की जानकारी उपलब्ध कराना भी शामिल होगा.

ये भी पढ़ें: 'BJP कैडर की तरह पर काम कर रहे अधिकारी', अखिलेश यादव ने की लोकसभा में चर्चा की मांग

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget