एक्सप्लोरर

महाकुंभ: मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, गदगद हो गए सीएम योगी, जानें क्या कहा

Mahakumbh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पहली किस्त जारी किए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है.

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में अगले महीने महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. इस लिए तैयारी काफी तेज से चल रही है और खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कई बार प्रयागराज जाकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं. इन तैयारियों के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने महाकुंभ के लिए 1050 करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की है.  

मोदी सरकार ने महाकुंभ को लेकर पहले ही 2100 करोड़ रुपए की विशेष अनुदान सहायता राशि मंजूर की थी. इसकी पहली किश्त के तौर पर मंगलवार को 1050 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं. महाकुंभ के लिए 1050 करोड़ रुपए की रकम जारी किए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक समागम 'प्रयागराज महाकुम्भ-2025' को दिव्य एवं भव्य बनाने हेतु संकल्पित है.'

संभल हिंसा: तलाशी में मिले पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूस के खोखे, फॉरेंसिक टीम ने खंगाली नालियां

क्या बोले मुख्यमंत्री
सीएम योगी ने आगे लिखा, 'इस शृंखला में केंद्र सरकार द्वारा ₹2,100 करोड़ की विशेष अनुदान सहायता राशि स्वीकृत की गई, जिसमें से आज ₹1,050 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है. केंद्र सरकार के इस सहयोग से श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित महाकुम्भ को साकार रूप देने में सहायता मिलेगी.'

संभल हिंसा के 10 दिन बाद चला बुलडोजर, नगर निगम ने अवैध दुकानों को तोड़ा

उन्होंने अपने इसी पोस्ट में आगे लिखा, 'दिव्य-भव्य-डिजिटल महाकुम्भ की संकल्पना की सिद्धि में सहायक इस उपहार हेतु प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार!' बता दें कि 13 जनवरी से शुरू हो रहे इस महाकुंभ के दौरान कुछ छह शाही स्नान होंगे. इसकी औपचारिक शुरूआत पीएम मोदी गंगा पूजन कर 13 जनवरी को करेंगे.

बता दें कि सीएम योगी खुद प्रयागराज जाकर महाकुंभ की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने अपने दौरे पर कई बार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की है.  

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर BJP का प्लान, बूथ स्तर से विधायक तक बनेगा रिपोर्ट कार्ड
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
मेरठ में कांवड़ियों पर CM ने की पुष्पवर्षा तो संगीत सोम बोले- 'साफ संदेश है कि...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget