एक्सप्लोरर

संभल हिंसा: तलाशी में मिले पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूस के खोखे, फॉरेंसिक टीम ने खंगाली नालियां

Sambhal Violence: संभल में हुई हिंसा के बाद अब जांच के दौरान तमाम तथ्य निकल कर सामने आ रहे हैं. इस मामले में जांच के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका का एक एंगल सामने आया है.

Sambhal Jama Masjid Row: संभल हिंसा के बाद जांच के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका का एंगल सामने आया है. पुलिस को संभल हिंसा प्रभावित क्षेत्र में तलाशी के दौरान पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूस के खोखे मिले हैं. हिंसा में विदेशी कारतूसों के इस्तेमाल का खुलासा अब जांच के दौरान हुआ है. बरामद कारतूस खोखों पर लिखा है मेड इन यूएसए. इसके अलावा पाकिस्तान के भी खोखे बरामद किए गए हैं. 

हिंसा वाली जगह पर पहुंची फॉरेंसिक टीम नालियां खंगाली तो सर्च ऑपरेशन में अफसरों की टीम को मौके से PAKISTAN ORDINES FACTORY के 9 MM का 2 मिस फायर एक खोखा बरामद हुआ. जबकि इसके अलावा 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए हैं. अभी सर्च ऑपरेशन में अधिकारी लगे हुए हैं.


संभल हिंसा: तलाशी में मिले पाकिस्तान और अमेरिका में बने कारतूस के खोखे, फॉरेंसिक टीम ने खंगाली नालियां

पुलिस की जांच पर खड़े हो सकते हैं सवाल
अधिकारियों ने पहले हिंसा में मरे लोगों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से देशी 315 बोर के हथियार की बात कही थी, लेकिन अब विदेशी हथियारों का एंगल सामने आया है. घटना के 9 दिन बार फॉरेंसिक टीम के पहुंचने पर पुलिस की थ्योरी पर सवाल खड़े हो सकते हैं. पहले पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर देशी 315 बोर के हथियार की गोली से मौत होने की बात कही गई थी.

कल राहुल गांधी यूपी के सांसदों के साथ जाएंगे संभल, प्रियंका गांधी के भी जाने की संभावना

गौरतलब है कि इस पूरी हिंसा की शुरूआत संभल स्थिति जामा मस्जिद के सर्वे के बाद हुई थी. तब कोर्ट के आदेश पर मस्जिद का सर्वे किया गया था. लेकिन इसके बाद शुरू हुई हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई. हिंसा से पहले यहां पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई थी.

इस घटना के बाद जिले में पांच दिनों तक इंटरनेट सेवाएं बंद रही और बाहरी लोगों के एंट्री पर भी रोक लगा दी गई थी. हालांकि बाहरी लोगों के एंट्री पर अभी भी रोक जारी है. वहीं जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है, जो अगले 10 दिसंबर तक लागू रहेगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू मारकर हत्या, ताबड़तोड़ हमले से शहर में सनसनी
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा: विवाहित महिला तनु की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ा बिल का सरचार्ज
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील
'सनातनी प्रतिष्ठानों पर भोजन करें कांवड़िये', स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget