एक्सप्लोरर

महाकुंभ: मूंछों का मोमबत्ती डांस दिखाकर खास अंदाज में श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे दुकान जी

राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी के मूंछ डांस की जादूगरी को यूरोप की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने भी देखा है. वह अब तक दो दर्जन देशों में अपने कार्यक्रम पेश कर चुके हैं.

Mahakumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत गिनीज बुक रिकॉर्डधारी राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी अपनी मूंछों का डांस दिखा कर खास अंदाज में करेंगे. दुकान जी अपनी मूंछों पर तकरीबन आधा दर्जन जलती हुई मोमबत्तियां लगाते हैं. इसके बाद संगीत की धुन पर उनकी मूछें थिरकना शुरू करती हैं, तो देखने वाले दंग रह जाते हैं. 

मूंछों पर थिरकती मोमबत्तियों के जरिए दुकान जी न सिर्फ खास अंदाज में संतों और श्रद्धालुओं का संगम की धरती पर स्वागत करेंगे, बल्कि उन्हें महाकुंभ को प्लास्टिक फ्री और ग्रीन रखने के लिए जागरूक भी करेंगे. गिनीज बुक रिकॉर्डधारी राजेंद्र तिवारी को महाकुंभ में स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है. 

दो दर्जन देशों में कर चुके कार्यक्रम
राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी के मूंछ डांस की जादूगरी को यूरोप की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर ने भी देखा है. वह अब तक दो दर्जन देशों में अपने कार्यक्रम पेश कर चुके हैं. पहले वह संगीत की धुन पर मूंछों पर लगी मोमबत्तियों का ब्रेक डांस कराते थे, लेकिन धर्म और आध्यात्म के मेले में उनकी मूछें गरबा-डांडिया और कुचिपुड़ी डांस भी पेश करेंगी. मूंछों पर मोमबत्तियां लगाकर तैयार होने में दुकान जी को तकरीबन डेढ़ घंटे का वक्त लगता है. लेकिन इसके बाद उनकी मूंछें जब सुर-लय और ताल की त्रिवेणी पेश करती हैं तो देखते ही बनता है. मूंछ डांस की वजह से उन्होंने बरसों पहले अपने कई दांत भी निकलवा दिए थे. 

रिकॉर्डधारी दुकान जी इन दिनों अपने घर पर ही मूंछ डांस के नए वर्जन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. वह रोजाना कई घंटे तक प्रैक्टिस करते हैं. इसके बाद समय निकालकर स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए भी निकलते हैं. दुकान जी का कहना है कि मूंछ डांस दिखाते वक्त वह सर पर कुंभ कलश का मॉडल रखेंगे और साथ ही गले में ग्रीन और प्लास्टिक फ्री कुंभ का स्लोगन लिखी हुई तख्तियों को भी लटकाएंगे. 

रामपुर: खालिस्तानी आतंकवादियों के शवों ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, मचा हड़कंप

ऐसे करेंगे स्वागत
उनके मुताबिक वह महाकुंभ में रास्ते से लेकर घाट तक अलग-अलग जगह पर मूंछ डांस दिखाकर लोगों का खास अंदाज में स्वागत करने की तैयारी में है. गिनीज बुक रिकॉर्डधारी दुकान जी को दुनिया भर में कितने पुरस्कार व सम्मान मिले हैं कि तमगों से तीन कमरा भरा पड़ा है. आमतौर पर लोग मूंछों पर ताव देते हैं. शेखी बघारते हैं और दूसरों को डराने की कोशिश करते हैं, लेकिन गिनीज बुक रिकॉर्डधारी दुकान जी की मूंछों का डांस कर खास आध्यात्मिक अंदाज में महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करेंगे.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget