एक्सप्लोरर

रामपुर: खालिस्तानी आतंकवादियों के शवों ले जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार, मचा हड़कंप

Khalistani Terrorist Encounter: बीते 23 दिसंबर को पीलीभीत में यूपी और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराया था. ये तीनों आतंकवादी पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं.

Rampur News Today: पीलीभीत में बीते सोमवार (23 दिसंबर) को मुठभेड़ के बाद यूपी और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन खालिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था. मारे खालिस्तानी आतंकवादियों का शव लेकर आज बुधवार (25 दिसंबर) को एक एंबुलेंस पंजाब जा रही थी, जिसका एक अज्ञात वाहन से एक्सीडेंट हो गया.  

यह घटना रामपुर में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे बाईपास की है. खालिस्तानी आतंकवादियों के शव को लेकर जा रही एंबुलेंस की एक्सीडेंट की खबर सुनकर हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी और सीओ समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए. 

दूसरे एंबुलेंस से भेजा शव
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आनन फानन में दूसरे एंबुलेंस में खालिस्तानी आतंकवादियों का शव रखकर पंजाब के लिए रवाना कर दिया. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस की एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. 

रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि खालिस्तानी आतंकवादियों के शवों को ले जा रही एंबुलेंस सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर वैकल्पिक वाहन से शवों को आगे के लिए भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते सोमवार को सूचना मिलने पर पंजाब और उत्तर प्रदेश की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पीलीभीत में तीन खालिस्तानी आंतकवादियों को मार गिराया था. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घाय हो गए थे. मारे गए आतंकवादियों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह है, ये लोग पंजाब गुरदासपुर जिले के रहने वाले हैं. 

आशंका जताई जताई जा रही है कि तीनों खालिस्तानी आंतकवादी यहां से नेपाल भागने के फिराक में थे. इसकी वजह यह है कि यहां से नेपाल बॉर्डर नजदीक है. मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के पास से पुलिस ने AK-47 राइफल, दो पिस्टल, बड़ी मात्रा में कारतूस और एक बाइक बरामद की थी. बताया जा रहा है कि तीनों आतंकवादियों कई वारदातों को अंजाम देने में शामिल थे.

पंजाब में हुए ये हादसे
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर में बीते 19 दिसंबर को कलानौर थाना क्षेत्र में ग्रेनेड से हमला हुआ था. बाद में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट डालकर आतंकवादी संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने जिम्मेदारी ली थी. जबकि हाल ही में अमृसर में भी पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका हुआ था. पुलिस ने तीनों आतंकवादियों को इन घटनाओं से जोड़कर देख रही है. 

ये भी पढ़ें: महाकुंभ: धमकी देने वाले खालिस्तानी आतंकी को मौनी बाबा का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर जिंदा नहीं रहना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
पिथौरागढ़ में बारिश का कहर, गर्वाधार के पास चट्टान दरकने से कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद
Lucknow News: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पीएम सूर्य घर योजना; सीएम योगी के नेतृत्व में देश में दूसरे स्थान पर पहुंचा उत्तर प्रदेश
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने 'नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों' को सौंपा नियुक्ति पत्र, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद
UP News: योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान
योगी सरकार का मिलावटखोरों पर एक्शन: प्रदेशभर में मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ FSDA ने चलाया विशेष अभियान

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget