एक्सप्लोरर

महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान: रात भर संगम क्षेत्र में डटे रहे श्रद्धालु, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर अमृत स्नान जारी है. सुबह 6 बजे तक 41 लाख से ज्यादा लोगों ने स्नान कर लिया था.

महाकुंभ में अंतिम प्रमुख स्नान महाशिवरात्रि को जारी है. समाचार लिखे जाने तक सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि पर 6 बजे तक 41 लाख लोगों ने स्नान कर लिया था. इस पावन अवसर से पहले संगम तट पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगातार रात से ही बढ़ रहा था. श्रद्धालु चाहते थे कि सूर्योदय होते ही वे महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त में स्नान कर सकें, इसलिए हजारों की संख्या में लोग रातभर संगम तट पर रुके. हालांकि, पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से अपील करता रहा कि लोग स्नान करके तुरंत वापस चले जाएं ताकि भीड़ अधिक न हो और अव्यवस्था न फैले. श्रद्धालुओं की आस्था इतनी प्रबल रही कि वे संगम तट पर ही डटे और रातभर रुके.

संगम तट पर भक्तों का आना रात से ही शुरू हो चुका था. कई लोग अपने परिवार और साथियों के साथ पन्नियां बिछाकर बैठ गए ताकि सुबह होते ही स्नान कर सकें. कई श्रद्धालु बताते हैं कि महाशिवरात्रि का सूर्योदय स्नान बेहद शुभ माना जाता है और वे किसी भी कीमत पर इसे नहीं छोड़ सकते. पुलिस की अपील के बावजूद, आस्था के आगे लोग प्रशासन की अपील को नजरअंदाज करते दिखे.

स्थानीय पुलिस और कुंभ प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है. जगह-जगह माइक से अनाउंसमेंट किए जा रहे हैं, जिसमें श्रद्धालुओं से अनुरोध किया जा रहा है कि वे रात में रुकने के बजाय स्नान करके घर लौटें. लेकिन संगम पर आस्था की जो लहर उमड़ रही है, उसे रोक पाना मुश्किल दिख रहा है.

प्रयागराज से अब तक चल चुकी हैं 15,000 से ज्यादा रेल गाड़ियां, महाशिवरात्रि पर भी सतर्क रेलवे

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, करीब 4.80 करोड़ शिवभक्त पहुंचे
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
CM योगी का राहुल-अखिलेश पर तंज, कहा- पता नहीं आप पढ़े-लिखे हैं या नहीं
झांसी: पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में पुजारी की मौत के मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget