एक्सप्लोरर

महाकुंभ 2025: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आमद की उम्मीद, अंतिम चरण में सड़कों का चौड़ीकरण

Mahakumbh 2025 in Prayagraj: अगले साल होने वाले महाकुंभ मेले को लेकर प्रयागराज में जोरशोर से तैयारी चल रही है. प्रदेश सरकार यहां के सभी सड़कों को श्रद्धालुओं के आगमन के मुताबिक चौड़कीकरण कर रही है.

Prayagraj News Today: विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन महाकुंभ 2025 को लेकर प्रयागराज में निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं. महाकुंभ के आयोजन को लेकर पूरे शहर में सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के कार्य जोरों पर है, इसको 30 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. 

अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि पीडीए और छावनी परिषद के सहयोग से शहर से संगम को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कार्य 30 नवंबर तक पूरा हो जाएगा. श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या के मुताबिक मेला क्षेत्र की सभी सड़कें पिछले कुंभ की तुलना में दोगुनी से ज्यादा संख्या में चौड़ी की जा रही हैं.

महाकुंभ में आएंगे 40 करोड़ श्रद्धालु
महाकुंभ 2025 का सफल आयोजन सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में से एक है. ऐसे में यूपी सरकार इस आयोजन को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है. महाकुंभ मेले में लगभग 40 करोड़ लोगों के प्रयागराज आने का अनुमान है, जो कि पिछले कुंभ मेले की तुलना में ढेड़ से दो गुना है. 

सड़कों का चौड़ीकरण भी उसी अनुपात में किया जा रहा है. महाकुंभ में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं का मुख्य गंतव्य स्थल त्रिवेणी संगम है. त्रिवेणी संगम को शहर से जोड़ने वाली सभी सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. 

दोगुनी की जा रही सड़कों की क्षमता
अपर मेलाधिकारी ने बताया कि शहर से संगम जाने वाली त्रिवेणी रोड, लाल सड़क, काली सड़क, नवल राय रोड, किला घाट रोड और दारागंज रोड के चौड़ीकरण का कार्य 30 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अनुमानित श्रद्धालुओं के आगमन के मुताबिक ही सड़कों की क्षमता को दोगुना किया जा रहा है,

इसके साथ ही सड़कों के दोनों ओर इंटरलॉकिंग फुटपाथ भी बनाए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. प्रयागराज जंक्शन से संगम को जोड़ने वाली त्रिवेणी रोड और दारागंज के रिवर फ्रंट रोड का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा. 

साइन बोर्ड से दी जाएगी जानकारी
अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि मेला क्षेत्र की सड़कें छावनी परिषद के अधिकार क्षेत्र में आती हैं. इन सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य पीडीए और छावनी परिषद के सहयोग से हो रहा है. उन्होंने कहा कि साथ ही किला घाट और हनुमान मंदिर के आगे संगम नोज तक जाने वाली इंटर लॉकिंग सड़कें भी दोगुनी चौड़ी की जा रही हैं. 

विवेक चतुर्वेदी ये सभी निर्माण कार्य इसी माह को 30 नवंबर को पूरे कर लिए जाएंगे. सड़क के किनारे और मुख्य चौराहों पर होर्डिंग और साइन बोर्ड के जरिए श्रद्धालुओं को मेले के मुख्य दर्शनीय स्थलों के बारे में सभी जरूरी सूचनाएं दी जाएगी. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह सूचना और पूछताछ केंद्र भी बनाए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: बहराइच में बुलडोजर एक्शन पर योगी सरकार से हाईकोर्ट ने इन चार प्वाइंट्स पर मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget