एक्सप्लोरर

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ मौनी अमावस्या भगदड़ मामले की जांच तेज, प्रयागराज पहुंची न्यायिक आयोग की टीम

Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ मामले में गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम आज प्रयागराज पहुंच गई है, इस दौरान वो एक बार फिर से भगदड़ वाली जगह का दौरा करेगी.

Maha Kumbh Stampede: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ मामले में न्यायिक जांच आयोग की जा रही है. सीएम योगी द्वारा गठित जांच आयोग की टीम आज सोमवार (24 फरवरी) को प्रयागराज पहुंची है. जहां वो एक बार फिर से भगदड़ मामले की जांच करेगी व घटनास्थल पर तैनात तमाम अधिकारियों व कर्मियों से बात करेगी. जांच के बाद ये रिपोर्ट सीएम योगी आदित्यनाथ को पेश की जाएगी. 

दरअसल प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर करोड़ों श्रद्धालुओं संगम में स्नान के लिए पहुंचे थे. इस दौरान संगम नोज पर भगदड़ मच गई थी. इस घटना में 30 लोगों की जान चली थी. सीएम योगी ने इस घटना की जांच के लिए रिटायर्ट जज हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था. इस टीम में रिटायर्ड आईएएस डीके सिंह और आईपीएस वीके गुप्ता को सदस्य बनाया गया है. 

न्यायिक आयोग की टीम प्रयागराज पहुंची
इससे पहले न्यायिक जांच आयोग को अपनी रिपोर्ट एक महीने के अंदर प्रदेश सरकार को पेश करनी थी, लेकिन बाद में ये समयावधि और बढ़ा दी गई. ये रिपोर्ट अब मार्च महीने में पेश हो सकती है. ऐसे में न्यायिक आयोग की टीम सोमवार को प्रयागराज पहुंच गई है. वहीं दूसरी तरफ महाकुंभ खत्म होने से पहले भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के क्रम बरकरार है. रोजाना एक करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं. 26 फरवरी को महाकुंभ में महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान है. 

बता दें कि मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में संगम नोज के पास उस वक्त भगदड़ मच गई थी जब ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के लिए श्रद्धालुओं ने रात से डेरा जमा लिया था. इस बीच रात को अचानक यहां भीड़ का दबाव बढ़ गया और भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि विपक्षी दल समाजवादी पार्टी लगातार सरकार पर मौत का सही आंकड़ा छुपाने का आरोप लगा रही है. सपा ने इस मुद्दे को लोकसभा और यूपी विधानसभा में पूरे ज़ोर शोर से उठाया है. वहीं भाजपा का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. 

यूपी में कांग्रेस का सपना तोड़ देगी सपा? 2027 चुनाव में सिर्फ इतनी सीटें छोड़ने को तैयार!

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सासंद हिरासत में
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी के गेट पर तीसरे दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
अलीगढ़ में बिजली कर्मचारी के घर हुई लूट का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार; चोरी का माल भी बरामद
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात
राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश... यूपी को लेकर संसद में तीनों नेताओं में इन मुद्दों पर हुई बात

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget