एक्सप्लोरर

महाकुंभ में पहली बार होगा अंडरवाटर ड्रोन का इस्तेमाल, गहरे पानी के अंदर की भी मिलेंगी तस्वीरें

Maha Kumbh 2025: अंडरवाटर ड्रोन से पानी के अंदर की मिलने वाली तस्वीरों के जरिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सकेगा. पीएसी के डीआईजी की मौजूदगी में सफल परीक्षण भी हो चुका है.

UP News: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे हैं महाकुंभ को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं. जल थल और नभ तीनों ही जगहों से निगरानी की जा रही है. इसी कड़ी में मेले में पहली बार अंडरवाटर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. यह अंडरवाटर ड्रोन गंगा और यमुना के गहरे पानी में छिपे किसी व्यक्ति या वस्तु को पल भर में ढूंढ निकालेगा. पानी के अंदर की हर गतिविधि की तस्वीरें मुहैया कराएगा. दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह बेहद मददगार साबित होगा.

यह अंडर वाटर ड्रोन पीएसी की तरफ से इस्तेमाल किया जाएगा. पीएसी के डीआईजी डा० राजीव नारायण मिश्र की मौजूदगी में संगम के वीआईपी घाट पर इसका सफल परीक्षण भी किया जा चुका है. यह अंडरवाटर ड्रोन पानी में करीब सौ मीटर की दूरी तक की साफ तस्वीरें भेजने में सक्षम है. अंडरवाटर ड्रोन से पानी के अंदर की मिलने वाली तस्वीरों के जरिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को और पुख्ता किया जा सकेगा. 

रिमोट से ही होगा ऑपरेट

यह अंडरवाटर ड्रोन हाई तकनीक से तैयार उपकरण है. प्रयागराज का महाकुंभ गंगा और यमुना नदियों के तटों पर आयोजित होता है. श्रद्धालु यहां त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आते हैं. ऐसे में यह अंडरवाटर ड्रोन खासा मददगार साबित हो सकता है. पानी के अंदर से भेजी गई इसकी तस्वीरें बेहद साफ क्वालिटी में होती हैं. इसे भी दूसरे ड्रोन की तरह रिमोट से ऑपरेट किया जाता है. पानी में इसे किस दिशा में और कितनी गहराई में भेजना है, इसे रिमोट के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है. खास बात यह है कि यह कुछ सेकेंड में ही अपना काम शुरू कर देता है. 

अंडरवाटर ड्रोन का सफल परीक्षण हुआ पूरा- डॉ० राजीव नारायण मिश्र

पीएसी के उप महानिरीक्षक डॉ० राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक महाकुंभ में इस अंडरवाटर ड्रोन का सफल परीक्षण किया जा चुका है. इसे वैसे तो एक्सपर्ट ऑपरेट करेंगे, लेकिन पीएसी की जल पुलिस को भी इस बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. डॉ० राजीव नारायण मिश्र के मुताबिक महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर अंडरवाटर ड्रोन के साथ ही सोनार सिस्टम व अन्य उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जाएगा. हाई तकनीक से तैयार यह उपकरण पहली बार महाकुंभ में इस्तेमाल किए जाएंगे. यह महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में खासे मददगार साबित होंगे.

CM योगी का ये मंत्री 3 साल रहा था मनमोहन सिंह का बॉडीगार्ड, पूर्व PM का किस्सा बताते हुए हो गए भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में CM एम योगी ने की पूजा-अर्चना, सीता कुटिया के भी किए दर्शन
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
CM धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
'तो योगी जी को थैंक्यू बोलो' मुख्यमंत्री के लिए प्रधानमंत्री का ये बयान वायरल
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार
आजमगढ़ डबल मर्डर केस में 19 साल बाद फैसला, ब्लॉक प्रमुख सहित 8 लोग दोषी करार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget