एक्सप्लोरर

'102 पार्किंग, 5 लाख से ज्यादा वाहन और 31 पन्ने की एडवाइजरी', महाकुंभ का ट्रैफिक प्लान तैयार

Maha Kumbh 2025 Traffic: महाकुंभ में प्रमुख स्नान पर्व और उसे एक दिन पहले और बाद बिना आवश्यक सेवाओं वाले कोई वाहन नहीं चलेंगे. सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर यह व्यवस्था 5 दिनों तक रहेगी.

Maha Kumbh 2025: संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आस्था के मेले में आने वाली भीड़ के मद्देनजर जिले से लेकर महाकुंभ क्षेत्र तक 102 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. इन पार्किंग स्थल पर साढ़े पांच लाख से ज्यादा वाहन खड़े किए जा सकते हैं. ट्रैफिक प्लान पर सिर्फ प्रयागराज में ही नहीं बल्कि आसपास के सात अन्य जिलों में भी अमल किया जाएगा.

महाकुंभ क्षेत्र में प्रमुख स्नान पर्व और उसे एक दिन पहले और बाद बिना आवश्यक सेवाओं वाले कोई वाहन नहीं चलेंगे. सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर यह व्यवस्था पांच दिनों तक रहेगी. सीएम योगी की मंशा के मद्देनजर इस बार के महाकुंभ में श्रद्धालुओं को कम से कम पैदल चलना पड़ेगा.घाट से लेकर महाकुंभ क्षेत्र में आने जाने के अलग-अलग रास्ते होंगे. मेले की व्यवस्था में लगी पुलिस ने इकतीस पन्ने की एडवाइजरी जारी की है. प्रयागराज जोन के एडीजी पुलिस भानु भास्कर ने ट्रैफिक प्लान जारी करने के बाद ABP News से की गई खास बातचीत में इसका ब्यौरा दिया.

उन्होंने कहा कि अगर महाकुंभ आने से पहले लोग इस ट्रैफिक एडवाइजरी को पढ़कर उसे पर अमल करेंगे तो न सिर्फ उन्हें सुविधा होगी, बल्कि दूसरे श्रद्धालुओं को भी आसानी होगी. उनके मुताबिक महाकुंभ की वेबसाइट से लेकर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक यह एडवाइजरी उपलब्ध करा दी गई है. उनके मुताबिक पार्किंग स्थल पर एंट्री फर्स्ट कम के बेसिस पर दी जाएगी. पार्किंग स्थल पर तमाम सुविधाएं भी मुहैया रहेंगी.

उन्होंने प्रयागराज शहर के लोगों से भी मेला अवधि के दौरान बिना किसी खास जरूरत के बड़े वाहन के इस्तेमाल कम प्रयोग करने की अपेक्षा की है. प्रयागराज जोन के एडीजी भानु भास्कर का कहना है कि प्रयागराज के लोग खुद ही अनुभवी हैं और उम्मीद है कि वह इस बार भी व्यवस्थाओं को आसान बनाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव का निधन, समाजवादी परिवार में शोक की लहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget