एक्सप्लोरर

अब विश्व हिंदू महासंघ ने उठाई सनातन बोर्ड गठन की मांग, महाकुंभ में लगेगा तीन दिवसीय शिविर

UP News: सनातन बोर्ड के गठन की मांग का मुद्दा गरमाया हुआ है. अब विश्व हिंदू महासंघ ने सनातन बोर्ड के गठन की मांग उठाई है. इसके लिए प्रयागराज महाकुंभ में तीन दिवसीय शिविर आयोजन किया जाएगा.

Firozabad News: प्रयागराज में चल रहे हैं महाकुंभ में सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार और सनातन बोर्ड की मांग का मुद्दा लगातार धार्मिक मंचों से उठता रहा है. अब विश्व हिंदू महासंघ भी इसको लेकर बिगुल फूंकने की तैयारी कर रहा है. फिरोजाबाद पहुंची विश्व हिंदू महासंघ की प्रयागराज तीर्थ यात्रा का फिरोजाबाद के माता वैष्णो देवी धाम मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी सुरेश कन्हैयानी ने स्वागत किया. विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी प्रयागराज में होने वाले तीन दिवसीय शिविर के लिए देशभर से पहुंच रहे हैं.

फिरोजाबाद में ठहरे विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार नाथ ने कहा कि दिल्ली के कालकाजी मंदिर पीठ से यह यात्रा प्रारंभ हुई है, कालिका जी पीठाधीश्वर सुरेंद्र नाथ जी महाराज के निर्देशन में इस यात्रा का शुभारंभ हुआ है. कहा कि प्रयागराज में योगी आदित्यनाथ द्वारा सफल महाकुंभ आयोजन में सनातन सभ्यता और संस्कृति के प्रचार को और प्रबल किया जाएगा. 

शिविर में उठाई जाएगी सनातन बोर्ड की मांग
उन्होंने विश्व हिंदू महासंघ के तीन दिवसीय शिविर के बारे में में बताते हुए कहा कि 'सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा के लिए विश्व हिंदू महासंघ तीन दिवसीय शिविर का आयोजन प्रयागराज स्थित महाकुंभ में कर रहा है. इस शिविर में सनातन परंपराओं और हिंदू संस्कृति को बचाने पर मंथन किया जाएगा. साथ ही सनातन बोर्ड की मांग भी उठाई जाएगी. विश्व हिंदू महासंघ के तीन दिवसीय शिविर में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अस्मिता भंडारी के नेतृत्व में भारत भर के प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारी और युवाओं को शामिल किया जाएगा.

इस शिविर के माध्यम से सनातन संस्कृति और अपने नैतिक दायित्व से पथभ्रष्ट हो रहे युवाओं को जागृत करने के लिए विचार मंथन किया जाएगा. आपको बतातें चलें कि, मशहूर कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर लगातार सनातन बोर्ड के गठन की मांग कर रहे हैं. अब इस राह पर विश्व हिंदू महासंघ भी चल पड़ा है.

ये भी पढ़ें :मिल्कीपुर की जीत से अतिउत्साहित बीजेपी विधायक बोले- अवधेश प्रसाद पागल हो गए हैं

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget