एक्सप्लोरर

महाकुंभ: मेला क्षेत्र में सभी एंट्री प्वाइंट पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, आने-जाने के लिए ये होगी व्यवस्था

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में मेला क्षेत्र में श्रद्दालुओं के आने और स्नान के बाद जाने की लिए एकल मार्ग व्यवस्था की गई है. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग को और मजबूत किया जाएगा.

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर और सतर्क हो गया है. ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके इसके लिए मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं. जिसके तहत अब सभी प्रवेश मार्गों पर सिविल पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की भी तैनाती रहेगी. दैनिक जागरण की खबर के अनुसार, श्रद्दालुओं के आने और स्नान के बाद जाने की लिए एकल मार्ग व्यवस्था की गई है. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में बैरिकेडिंग को और मजबूत किया जाएगा. एक जगह भीड़ इकट्ठा न हो पाए इसके लिए डायवर्जन किया गया है.  

मौनी अमावस्या के बाद 3 फरवरी को बसंत पंचमी का तीसरा अमृत स्नान हैं. इस अवसर पर भी भारी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. जिसे देखते हुए मेला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सुदृढ़ किया जा रहा है. महाकुंभ मेला शुरू होने से लेकर संगम तक जाने के लिए काली मार्ग तय गया है. श्रद्धालु इस मार्ग से ही मेला क्षेत्र में प्रवेश करेंगे और त्रिवेणी मार्ग से होते हुए मेला क्षेत्र से बाहर आएंगे. 

श्रद्धालुओं के लिए एकल मार्ग बनाया गया 
शहर के बांगड़ धर्मशाला, जीटी जवाहर और अलोपीबाग की तरफ़ से श्रद्धालुओं को काली मार्ग पर भेजा रहा था. भगदड़ वाले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ काली सड़क छोड़कर जहां-जहां कट मिला उधर से मेला क्षेत्र में प्रवेश करने लगी, जिससे अमृत स्नान से पहले सभी रास्तों से श्रद्धालु आने लगे थे, जिससे संगम नोज पर दबाव बढ़ गया था और बैरिकेडिंग टूट गई. जिसके बाद ऐसी भगदड़ मची कि उसमें 30 लोगों की जान चली गई. 

बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर फिर से ऐसी घटना न हो इसके लिए अब मेला क्षेत्र के सभी प्रवेश मार्गों पर पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात कर दिया गया है. इसके साथ ही काली और त्रिवेणी मार्ग के अलावा संगम क्षेत्र में भी बैरिकेडिंग के ज़रिए रास्तों के एकमार्गी किया जा रहा है. जिससे श्रद्धालुओं को आसानी हो और कहीं भी आमने-सामने वाली स्थिति उत्पन्न न हो. मेला प्रशासन ने बताया कि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए झूंसी, फाफामऊ और नैनी की तरफ़ के स्नान घाटों पर सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं. 

मेला क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए सिविल व टैरिफ के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है खासतौर से ऐसे मार्गों पर जहां श्रद्धालुओं को अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंचने में मुश्किल हो सकती है. श्रद्धालुओं को जगह-जगह पर जरूरी जानकारी भी मुहैया कराई जाएगी. सभी रास्तों और चौराहों पर पुलिस मौजूद रहेगी. यहां पर ऐसे जवानों को ड्यूटी दी गई है जो ट्रैफिक को सँभाल सकते हैं. 

महाकुंभ भगदड़: न्यायिक जांच आयोग ने किया घटनास्थल और अस्पताल का दौरा, अध्यक्ष बोले- मैं टिप्पणी नहीं करना चाहता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
'छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं...', अजय राय विवाद पर बोले इमरान मसूद
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
यूपी के 9 लाख किसानों को 493 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
CM योगी की पहल से दिल्ली में सजी फिल्मी सितारों की रामलीला, बाल कलाकारों ने किया मंचन
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के योगी सरकार के मिशन को गति, 800 पदों पर मिलेगा अवसर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
CJI ने मुलाकात का प्रस्ताव ठुकराया तो राहुल गांधी बोले, 'न्याय के लिए...'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget