एक्सप्लोरर

महाकुंभ के बीच प्रयागराज को बड़ा तोहफा, यमुना नदी पर बनेगा नया पुल, नाम होगा- रामसेतु, ये है रूट

महाकुंभ के बीच प्रयागराज को एक बड़ा तोहफा मिला है. यहां यमुना नदी पर पुल बनेगा. यह फैसला प्रयागराज नगर निगम ने किया है.

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक के बाद पहली बार महाकुंभ नगर में प्रयागराज नगर निगम के सदन की बैठक हुई जिसमें 462 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई.

प्रयागराज नगर निगम द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई सदन की बैठक में प्रयागराज में यमुना नदी पर 'रामसेतु' बनाने और साथ ही आध्यात्मिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्म विश्वविद्यालय स्थापित करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया.

संगम क्षेत्र के त्रिवेणी संकुल, मेला सर्किट हाउस में हुई बैठक में महापौर गणेश केसरवानी ने कहा, “हम भविष्य का प्रयागराज बनाने जा रहे हैं. आने वाले 50 वर्षों की सोच को लेकर काम कर रहे हैं. 2025-26 के लिए 462 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर की गईं हैं.”

Watch: महाकुंभ के दौरान प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर कैसे चल रहा पूरा मैनेजमेंट, Video में देखें सबकुछ

उन्होंने बताया, “सदन में पारित हुए प्रमुख प्रस्तावों में शहरी बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को मंजूरी दी गई. नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया, वहीं सीमा विस्तार क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 28 करोड़ रुपये मंजूर की योजनाएं मंजूर की गईं.”

उन्होंने बताया कि शहर में 10 करोड़ रुपये की लागत से साहित्य पार्क का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा, बहुत कम लोगों को पता है कि भगवान राम ने यमुना नदी भी पार की और उसमें स्नान भी किया. इसे देखते हुए प्रयागराज के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘रामसेतु’ पैदल पुल के निर्माण का प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पारित किया गया.

केसरवानी ने बताया कि यह पैदल पुल अरैल तट को यमुना बैंक रोड तट (बोट क्लब) से जोड़ेगा. यह पुल पर्यटकों के लिए सुविधाजनक होगा और नगर निगम की आय में भी वृद्धि करेगा. प्रयागराज के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाने के लिए सदन ने एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की स्थापना का प्रस्ताव भी पारित किया.

बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षद गण, नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय, जोनल अधिकारी संजय ममगई सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर विवाद, आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- वह खुद सनातनी और कृष्ण भक्त
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
यूपी पुलिस का हेड कांस्टेबल उपलब्ध कराता था अवैध हथियार और कारतूस, तस्कर के खुलासे से हड़कंप
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget