एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में संतों ने शास्त्र के साथ दिखाई की शस्त्र शक्ति, विदाई से पहले हो रहा दंगल का आयोजन

UP News: अखाड़ों के संत महात्माओं के बारे में कहा जाता है कि वह शस्त्र और शास्त्र दोनों ही विधाओं में पारंगत होते हैं. अखाड़ों में विदाई से पहले कुश्ती के दंगल का आयोजन किया जा रहा है.

Maha Kumbh 2025: अखाड़ों के संत महात्माओं के बारे में कहा जाता है कि वह शस्त्र और शास्त्र दोनों ही विधाओं में पारंगत होते हैं. शास्त्र के जरिए जहां धर्म - आध्यात्म और ज्ञान की गंगा बहाते हैं, तो वहीं शस्त्र के जरिए सनातन की रक्षा करते हैं. प्रयागराज महाकुंभ में अखाड़ों के संत अपनी इन दोनों कलाओं का बखूबी प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. शोभा यात्राओं में अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करने के बाद अखाड़ों में विदाई से पहले कुश्ती के दंगल का आयोजन किया जा रहा है. इस दंगल में प्रवचन और उपदेश देकर धूनी रमाने वाले  संत दंगल में कुश्ती के दांव आजमाते हुए एक दूसरे को पटखनी दे रहे हैं. भगवाधारी संतों का यह कुश्ती दांव लोगों को हैरान और रोमांचित कर रहा है.

वैष्णव संप्रदाय के तीनों अणी अखाड़ों में महाकुंभ क्षेत्र से विदाई से पहले संतो के बीच कुश्ती का आयोजन होता है. इसके लिए अखाड़े में बाकायदा कुश्ती का अखाड़ा सजाया जाता है. कुश्ती लड़ने वाले संत अखाड़े में उतरकर एक दूसरे से हाथ मिलाकर दंगल करने पर अपनी सहमति देते हैं. इसके बाद संत महात्माओं के बीच कुश्ती का खेल शुरू होता है. शनिवार को निर्मोही अणी अखाड़े में दंगल का आयोजन हुआ.

संतो की कुश्ती को देखने के लिए उमड़ते हैं श्रद्धालु
कुश्ती के अखाड़े की तरह यहां भी एक रेफरी होता है. रेफरी ही दंगल में मौजूद दोनों संत पहलवानो की सहमति से यह तय करता है कि खेल कितनी देर का होगा. भगवाधारी संत जब पुराने हाथ दिखाते हुए विरोधी को पटखनी देते हैं तो उस वक्त वहां उसी तरह का शोर सुनाई देता है, जैसा गांवों के अखाड़े में कुश्ती के खेल के दौरान सुनाई देता है. अखाड़े के दंगल में भगवाधारी संतो की कुश्ती को देखने के लिए बड़ी संख्या में महात्मा और श्रद्धालु मौजूद होते हैं. इस दौरान हर दांव पर जमकर तालियां बजाई जाती है तो बीच में उत्साहित श्रद्धालु सीटी मारने से भी नहीं चूकते. 

शनिवार को वैष्णव संप्रदाय के निर्मोही अणी अखाड़े में कुश्ती का आयोजन हुआ. इस मौके पर तकरीबन दो दर्जन भगवाधारियों ने दंगल में अपने दांव आजमाए. दंगल पर शुभारंभ अखाड़े के अध्यक्ष और श्री महंत राजेंद्र दास ने किया. यहां जीत हासिल करने वाले पहलवान संतो को हनुमान जी की गदा के साथ ही नगद पुरस्कार भी दिए गए.

ये भी पढ़ें: इस स्कीम का फायदा मिलने के बाद परिवार ने सीएम योगी को माना भगवान, मिली नौकरी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
ODOP योजना से बदली वंदना की जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को भी रोजगार
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
वैश्विक मानकों से विकसित होंगे यूपी के शहर, ई-नगर सेवा योजना को तैयार करने की कवायद
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं
योगी सरकार में बेटियों को मिल रहा संबल, मिशन शक्ति से 1.18 लाख बालिकाएं जुड़ीं

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget