एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी, मेला प्रशासन ने तेज की तैयारी

Mauni Amavasya Snan: यूपी सरकार ने 29 जनवरी को महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया है. जिसके बाद तैयारियां की जा रही है. 

Maha Kumbh 2025 Mauni Amavasya Snan: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान सफलता पूर्वक संपन्न हो गया. इस दिन 3.5 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई, जिसके बाद प्रशासन अब मौनी अमावस्या के स्नान की तैयारी में जुट गया है. यूपी सरकार ने 29 जनवरी को महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के लिए 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान जताया है. जिसके बाद तैयारियां की जा रही है. 

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान का विशेष महत्व हैं. इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है. ऐसे में संगम नगरी में रिकॉर्ड दस करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. श्रद्धालुओं की इतनी भारी संख्या को देखते हुए मेला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है. ट्रैफिक प्लान और भीड़ को कुशलतापूर्वक प्रबंधन के लिए काम किया जा रहा है. मेला प्रशासन विभिन्न सेक्टरों में विभाजित करते हुए श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं. 
 
मौनी अमावस्या को लेकर यूपी सरकार ने दिए निर्देश
वैसे तो मकर संक्रांति से शुरू होने वाले सभी दिनों में पवित्र जल में डुबकी लगाना पवित्र माना जाता है, फिर भी कुछ विशिष्ट शुभ स्नान तिथियां हैं, जिन्हें 'अमृत स्नान' के रूप में जाना जाता है. कुंभ में अमृत स्नान सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है. पहला अमृत स्नान मकर संक्रांति पर संपन्न हुआ था, जिसके बाद अब 29 जनवरी को मौनी अमावस्या आ रही है. जो महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान होगा. इसके अलावा 3 फरवरी बसंत पंचमी, 12 फरवरी माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी महा शिवरात्रि का स्नान अहम है. 

यूपी सरकार की ओर से सभी अतिरिक्त जिलाधिकारियों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, क्षेत्राधिकारी, उप-मंडल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी के निर्देश दिए गए हैं. श्रद्धालुओं के स्नान के लिए 12 किमी लंबा घाट तैयार किया गया है. घाटों पर भीड़ को रोकने के लिए निकासी दल तैनात किए जाएंगे. 

Maha Kumbh 2025: ममता कुलकर्णी पर विवाद बढ़ा, हिमांगी सखी बोलीं- 'उनका डी कंपनी से कनेक्शन रहा, जेल भी गईं' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget