एक्सप्लोरर

Maha Kumbh 2025: ममता कुलकर्णी पर विवाद बढ़ा, हिमांगी सखी बोलीं- 'उनका D कंपनी से कनेक्शन रहा, जेल भी गईं'

Maha Kumbh 2025: हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि जिनका संबंध डी कंपनी के साथ रहा है उन्हें कैसे दीक्षा दी जा सकती है.

Maha Kumbh 2025 Mamta Kulkarni: महाकुंभ में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर हिमांकी सखी ने अखाड़े के इस फैसले पर फिर से सवाल उठाए और कहा कि ममता कुलकर्णी का डी कंपनी से कनेक्शन रहा है. ऐसे में बिना उसकी जांच पड़ताल किए उन्हें महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया. उन्होंने कहा कि किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए फिर इसमें एक स्त्री को जगह क्यों दी गई. 

हिमांगी सखी ने सवाल किया कि किन्नर अखाड़ा किसके लिए बनाया गया था? किन्नरों के लिए और अब इसमें एक महिला को स्थान दे दिया. मैं कहती हूं कि अगर किन्नर अखाड़े में आप महिला को स्थान देने लगे हैं तो इसका नाम बदल दीजिए कोई दूसरा नाम रख लीजिए. 

ममता कुलकर्णी के डी कंपनी से संबंधों पर सवाल
हिमांगी सखी ने कहा ममता कुलकर्णी जैसी फिल्म स्टार जिनका संबंध डी कंपनी के साथ है जो ड्रग्स के आरोप में जेल में भी गई है. पूरी दुनिया जानती है इस बात को, बावजूद इसके आप उन्हें दीक्षा देते है महामंडलेश्वर के पद पर बिठाते हैं. बिना कोई शिक्षा दिए. किसी को आप दीक्षा देकर इतने बड़े पद पर बिठा देते हैं आप समाज को क्या दे रहे हैं. कौन सा गुरु समाज को आप दे रहे हैं मैं जानना चाहती हूं. उन्होंने कहा कि मैं अपने संतों का या अपने समाज का विरोध क्यों करूंगी लेकिन, आईना तो दिखाना पड़ेगा. 

हिमांगी सखी ने कहा कि अगर आप गलत है तो आपको भी आइना तो दिखाना पड़ेगा कि आपने उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया. क्या वजह थी कि आपने उन्हें महामंडलेश्वर बना दिया, पट्टाभिषेक कर दिया, मुंडन तक नहीं किया बस चोटी काट दी. ये कोई वजह है संन्यास दीक्षा की. सबसे पहले उनका इतिहास देखा जाना चाहिए था. डी कंपनी के साथ उनके संबंध रहे. अचानक से वो भारत में आती है वीडियो वायरल होते हैं, अचानक कुंभ में प्रवेश कर जाती है. अचानक से प्रकट हो जाती है और महामंडलेश्वर का पद भी मिल जाता है. इसके पीछे का तथ्य क्या हैं ये जाँच का विषय हैं मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं. 

अखाड़े के फैसले पर उठाए सवाल
उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा कि अखाड़ा पब्लिसिटी के लिए कुछ भी कर सकता है मैं इसकी घोर निंदा करती हूं. ममता कुलकर्णी की बिना छानबीन किए और बिना शिक्षा दिए महामंडलेश्वर बना दिया है. आप समाज को कौन सा गुरु दे रहे हैं. क्या आज ऐसे गुरु प्रकट हो गए हैं जो गुरु कहने के योग्य नहीं है. मुझे कहना पड़ रहा है कि समाज अंधकार की ओर जा रहा है. अब शिक्षित गुरु नहीं रह गए हैं. दीक्षित गुरु रह गए है कि वो समझते हैं कि संख्या बढ़नी चाहिए और कुछ नहीं. 

महाकुंभ: आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- 'हिन्दू जागे, भारत हिन्दू राष्ट्र बने'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget