एक्सप्लोरर

माघ मेला: बसंत पंचमी पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान, प्रशासन की टाइट व्यवस्था

Magh Mela 2026: माघ मेला अधिकारी ऋषिराज का कहना है कि मौनी अमावस्या के बाद बसंत पंचमी में सबसे अधिक श्रद्धालुओं के संगम में पुण्य की डुबकी लगाने का प्रशासन का अनुमान है.

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के तट पर आयोजित माघ मेले के चौथे स्नान पर्व बसंत पंचमी पर बड़ी संख्या पर श्रद्धालु स्नान करने पहुंच रहे हैं. बसंत पंचमी और अचला सप्तमी के आसपास पड़ने की वजह से संगम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और रूट डाइवर्जन की व्यवस्था लागू की है. बसंत पंचमी, अचला सप्तमी और सप्ताहांत के चलते  3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान है.

संगम किनारे चल रहे माघ मेले का चौथा स्नानपर्व बसंत पंचमी को लेकर ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि गुरुवार की रात 2.28 बजे से पंचमी तिथि लग जाएगी जो अगले दिन 23 जनवरी को रात 1.56 तक रहेगी. इस पुण्य काल में श्रद्धालु त्रिवेणी में डुबकी लगाकर पीले अन्न, पीले वस्त्र का दान आदि कर सकते हैं. 25 जनवरी को अचला सप्तमी का पर्व है जिसे पुत्र सप्तमी या भानु सप्तमी भी कहा जाता है. इस दिन अन्न भंडारे की परम्परा है, इस दौरान 24 जनवरी को सप्ताहांत दिवस के चलते तीनों दिन माघ मेला क्षेत्र में भीड़ रहेगी.

माघ मेला अधिकारी ऋषिराज का कहना है कि मौनी अमावस्या के बाद बसंत पंचमी में सबसे अधिक श्रद्धालुओं के संगम में पुण्य की डुबकी लगाने का प्रशासन का अनुमान है. बसंत पंचमी से लेकर अचला सप्तमी तक 3.50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी के पावन जल में डुबकी लगा सकते हैं. मेला क्षेत्र में 3.5 किमी लंबाई में बनाए गए 24 घाट तैयार हैं. घाटों की सफाई व्यवस्था, नदियों में निर्मल जल की उपलब्धता से लेकर सभी बुनियादी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है.

श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने के साथ ही उन्हें सर्कुलेट करने के लिए पांटून पुलों में भी खास व्यवस्था की गई है. इसके अंतर्गत परेड से झूसी जाने के लिए पांटून पुल संख्या- 3, 5 और 7 का उपयोग भक्त कर सकते हैं. जबकि झूंसी से परेड आने के लिए पांटून पुल संख्या 4 और 6 रहेंगे. आपात स्थिति के लिए बनाए गए पांटून पुल संख्या 1 और 2 में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा.

बसंत पंचमी पर्व पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों के यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए मेला पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है. मेला पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय का कहना है कि भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, घाट सुरक्षा एवं निकासी व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

माघ मेला से संबंधित वाहनों को छोड़कर भारी और हल्के वाहनों को प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश से पहले ही दूसरे मार्गों पर मोड़ दिया जाएगा. इसके लिए रूट डाइवर्जन व्यवस्था लागू की जा रही है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बसंत पंचमी स्नान पर्व पर 23 जनवरी को नया यमुना पुल बंद रहेगा, पुराने पुल से ही आवागमन हो सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget