एक्सप्लोरर

UP Panchayat Election 2021: गोरखपुर के जिला बदर माफिया सुधीर सिंह और पत्‍नी अंजू सिंह का नामांकन हुआ खारिज

यूपी के गोरखुपर में जिला बदर माफिया ने पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी ठोंकी थी. लेकिन चुनाव आयोग ने पर्चा खारिज कर दिया. सुधीर सिंह पर 2020 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी.

गोरखपुर: गोरखपुर के जिला बदर माफिया सुधीर सिंह और उनकी पत्‍नी अंजू सिंह का नामांकन खारिज कर दिया गया है. निवर्तमान ब्‍लाक प्रमुख और उनकी पत्‍नी के निविरोध निर्वाचन को लगभग तय माना जा रहा था. लेकिन, चुनाव आयोग की सख्‍ती के बाद जिला प्रशासन का भी त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव में मैदान में कूदने वाले माफियाओं पर शिकंजा कसा है. दिसंबर माह में ही सुधीर सिंह के गोरखपुर के आदर्शनगर और कालेसर स्थित मकान पर जिला प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई भी की है.

पर्चा हुआ खारिज

गोरखपुर के पिपरौली विकास खंड के वार्ड नंबर 52 अमरौटा से क्षेत्र पंचायत सदस्‍य की दावेदारी करने वाले जिला बदर माफिया और पिपरौली के निवर्तमान ब्‍लाक प्रमुख सुधीर सिंह और पत्नी अंजू सिंह का वार्ड नंबर-45 कालेसर से पर्चा भरने वाली पत्‍नी अंजू सिंह का भी पर्चा खारिज हो गया है. इसकी पुष्टि जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने की है. जिलाधिकारी के विजयेन्‍द्र पाण्डियन का कहना है कि माफिया को जिला बदर किया गया है. किसी ने सुधीर के नाम से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया था. चर्चा के बाद आरओ और एआरओ की ओर से ये कार्रवाई की गई है.

पर्चा दाखिल करने वालों का खंगाला जा रहा है इतिहास

गोरखपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से माफिया और गुंडा एक्‍ट के साथ गैंगेस्‍टर में निरुद्ध अपराधियों का पर्चा खारिज किया गया है. ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में माफिया और गैंगेस्‍टर किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं करने पाएं. उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है. जिला बदर माफिया सुधीर सिंह भी किसी माध्‍यम से पर्चा भर दिया था. उसकी पत्नी भी चुनाव लड़ रही थी.‍ जिला प्रशासन ने उनके खिलाफ पर्चा निरस्‍त करने की कार्रवाई की है. जो भी पर्चा दाखिल कर रहा है उनका आपराधिक इतिहास देखा जा रहा है. जो अपराधी पर्चा दाखिल करने वालों को डरा धमका रहे हैं उन पर भी नजर रखी जा रही है. कुछ माफियाओं के पर्चा कैंसिल भी किया गया है. दुस्‍साहस करने वालों को बहुत अधिक भुगतना पड़ेगा. पिपरौली से निर्विरोध पर्चा दाखिल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. माफिया सुधीर सिंह पर दिसंबर 2020 में गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी. इसके बाद छह महीने के लिए उसे जिला बदर कर दिया गया.

हाल ही में जिला प्रशासन ने की है कुर्की की कार्रवाई

जिला बदर माफिया सुधीर सिंह के शाहपुर थानाक्षेत्र के आदर्शनगर कालोनी स्थित मकान पर हम पहुंचे. यहां पर हमें जिला प्रशासन की ओर से कुर्की की कार्रवाई के बाद लटक रहा ताला मिला. दिसंबर माह में इस मकान को सील किया गया है. मकान के भीतर का नजारा और पेड़ के जमीन पर गिरे पत्‍तों को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मकान तीन से चार माह से बंद है. ऐसे में ये साफ है कि पंचायत चुनाव में सख्‍ती के बीच माफिया और अपराधियों पर किस तरह से कार्रवाई की जा रही है.

सुधीर के खिलाफ दर्ज मुकदमें

शाहपुर थाने में दर्ज मुकदमें

917/04 : धारा 392 ,411

301/03 394,411

109/09 गैंगेस्टर एक्ट

321/09 110

1863/08 307 भादवि व 07 सीएलए एक्ट

1245/09 गुंडा एक्ट

1615/09 110

1265/10 3(1) गैंगस्टर

952/10 148, 149, 145, 120 बी, 307 भादवि व एससी/एसटी

551/11 गुंडा एक्ट

एनसीआर 248/11 506

गुलरिहा में दर्ज मुकदमा

256/03 394, 307

कैंट में दर्ज मुकदमें

1122/02 307

2125/07 147, 148, 149, 302 भादवि व 07 सीएलए एक्ट व 3(1) गैंगेस्टर एक्ट

422/08 307

1009/11 30 आर्म्स एक्ट

1100/11 395, 398

899/11 147,148,149,307 भादवि व 07 सीएलए एक्ट

सहजनवा में दर्ज मुकदमा

1850/09 110 जी

लखनऊ में दर्ज मुकदमा

80/05 384,302,307,120 बी भादवि विकासनगर लखनऊ

ये भी पढ़ें.

अयोध्या: 10 अप्रैल से शुरू हो सकता है राम मंदिर की नींव भराव का काम, नृपेन्द्र मिश्र करेंगे बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget